{"_id":"65a564732f51f7137a0bebe6","slug":"jal-sansthan-defeated-kanalichhina-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-9247-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जल संस्थान ने कनालीछीना को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जल संस्थान ने कनालीछीना को हराया
Mon, 15 Jan 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में क्रिकेट खेलने को तैयार कनालीछीना और जल संस्थान डीडीहाट की टीम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीसीए की ओर से संचालित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जल संस्थान क्रिकेट क्लब ने कनालीछीना को हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की।
सोमवार को जीआईसी डीडीहाट के खेल मैदान में आयोजित डॉ. लीलाधर भट्ट चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में कनालीछीना क्रिकेट क्लब और जल संस्थान क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए कनालीछीना की टीम 15 ओवर में सात विकेट पर 99 रन पर आउट हो गई। जल संस्थान की टीम ने 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। निर्णायक भूमिका में मनोज टकवाल, लवप्रीत रहे।
राजा क्लब ने जीता क्वार्टर फाइनल मुकाबला
मुवानी (पिथौरागढ़)। राजा क्लब मुवानी की ओर आयोजित स्व. पदम बहादुर चंद स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। राजा क्लब ए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय किया।
विज्ञापन
बल्लेबाजी करने उतरी लेजेंड इलेवन ने 10 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। जवाब में राजा क्लब ए ने 10 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। दीपक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि के प्रिया इंटरप्राइजेज के मालिक कैलाश सिंह रहे।
मैच का आंखों देखा हाल रमेश बम ने सुनाया। स्कोरर मयंक कुमार और बबलू बोरा रहे। निर्णायक की भूमिका में सेम बोरा और सूरज गोर्खा ने निभाई। वहां मुवानी के क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल दीप सिंह बिष्ट, राजा क्लब मुवानी के अध्यक्ष जितेश खनका, कोषाध्यक्ष सुमित पाल, संजय भट्ट, पप्पू पानू, गुमान बोरा, चंदन मेहता, योगेश नेगी, संजय भट्ट, सेम बोरा, नीलेश कुमार, जयकीर्ति कार्की मौजूद रहे। संवाद