फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   It is very difficult for Dagar school

बहुत कठिन है डगर पाठशाला की

Wed, 01 Aug 2018 10:36 PM IST
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 01 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
It is very difficult for Dagar school
दानीबगड़ जाने के लिए रस्से के सहारे नदी पार करते शिक्षक कुंवर - फोटो : अमर उजाला

दो जुलाई की आपदा ने मुनस्यारी तहसील के लोदीबगड़ और दानीबगड़ के हालात इस कदर बिगाड़ दिए हैं कि लोदीबगड़ के बच्चे दानीबगड़ स्कूल में पढ़ने नहीं जा पा रहे हैं। लोदीबगड़ और दानीबगड़ को जोड़ने वाला पुल आपदा की भेंट चढ़ चुका है। शिक्षक लोहे के रस्से के सहारे जान जोखिम में डालकर उफनाए गधेरे को पार कर रहे हैं। छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए लोदीबगड़ गांव में कक्षाओं का संचालन करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


दानीबगड़ में प्राथमिक पाठशाला और कन्या जूनियर हाईस्कूल है। पुल बहने से स्कूलों के संचालन में दिक्कत हुई तो शिक्षकों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर प्यानागाड़ में लोहे का तार डाला। उसी से लोग लोदीबगड़ और दानीबगड़ के बीच आवागमन कर रहे हैं। कन्या जूनियर हाईस्कूल दानीबगड़ में कार्यरत शिक्षक जोध सिंह कुंवर रोज तार के सहारे गधेरे को पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं। वहां पर जूनियर और प्राथमिक की कक्षाओं का संचालन हो रहा है। छोटी कक्षाओं में पढ़ रहे लोदीबगड़ के बच्चे दानीबगड़ जाने में असमर्थ हैं। उनके लिए लोदीबगड़ में ही महेंद्र राम के मकान के बरामदे में शिक्षक दीप बिष्ट और बलवंत राम कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिस मकान में कक्षा का संचालन हो रहा है, वह भी खतरे की जद में है। खतरे को देखते हुए महेंद्र राम के परिवार ने गांव में ही शरण ले रखी है। लोदीबगड़ और दानीबगड़ की तबाही को देखते हुए लोनिवि ने गधेरे में ट्राली लगाने की बात कही थी, लेकिन अब तक ट्राली नहीं लग पाई है। इससे दोनों गांवों के लोगों में रोष है। वहीं, धारचूला विधायक हरीश धामी ने कहा कि वह इस मामले को विधानसभा में भी उठाएंगे। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को वह स्वयं नदी में डाले रस्से से दानीबगड़ जाएंगे। यदि कोई हादसा होता है तो उसके लिए विभाग और सरकार जिम्मेदार रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed