{"_id":"632a01ea9c0cb50de57b3c17","slug":"if-compensation-is-not-received-then-wire-fence-was-put-on-the-road-pithoragarh-news-hld476367680","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा नहीं मिला तो सड़क पर लगा दिया तारबाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा नहीं मिला तो सड़क पर लगा दिया तारबाड़
विज्ञापन
द्यौड़ा-बारामो-टुंडी निर्माणाधीन सड़क में मुआवजा नहीं मिलने से नाराज एक व्यक्ति ने तारबाड़ लगा ?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीएम के पैतृक गांव टुंडी, बारमो और द्यौड़ा के लिए बन रही सड़क के लिए काटी गई भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज एक व्यक्ति ने बीच सड़क पर लोहे का खंभा लगाकर उसमें नोटिस बोर्ड लगा दिया। उसका कहना है कि बिना मुआवजा दिए किसी ने तारबाड़ हटाया तो वह खुद जिम्मेदार होगा। उन्होंने तारबाड़ लगाने की जानकारी पीएमजीएसवाई और शासन-प्रशासन को दे दी है।
सीमांत के तीन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए पीएमजीएसवाई 11 करोड़ की लागत से 13 किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य कर रहा है। सड़क के बनने से टुंडी, द्यौड़ा और बारमो के लोगों को फायदा होगा। पीएमजीएसवाई ने सड़क का निर्माण वर्ष 2019 में शुरू किया था।
वहीं सड़क निर्माण में काटी गई भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज एक व्यक्ति ने निर्माणाधीन सड़क के बीच में तारबाड़ लगाकर नोटिस बोर्ड चस्पा कर दिया है। कांग्रेस के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश कठायत का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिला है। विभाग को जल्द से जल्द मुआवजा देकर बीच सड़क से तारबाड़ हटाना चाहिए।
विज्ञापन
निर्माणाधीन द्यौड़ा, बारमो, टुंडी सड़क के लिए काटी गई भूमि का मुआवजा देने के लिए प्रस्ताव बना दिया है जिसे सत्यापित कर आगे भेजने की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों को जल्द ही मुआवजा दे दिया जाएगा जिस व्यक्ति ने तारबाड़ लगाया है उससे बात हो चुकी है। तारबाड़ को जल्द हटा लिया जाएगा।
-मनोज सिंह, जेई पीएमजीएसवाई, पिथौरागढ़।