{"_id":"58bc440c4f1c1b6001e7e9ab","slug":"holly-began-to-boom-in-pithoragarh-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में महिला होली की धूम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में महिला होली की धूम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के खड़कोट मोहल्ले में होली कार्यक्रम में नृत्य करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
नगर में रविवार से महिला होली की धूम शुरू हो गई है। महिलाओं की टोली ने कई स्थानों पर जाकर होली गीत गाए। खड़कोट मोहल्ले में पूर्व सभासद निर्मला उप्रेती के आवास पर हुई महिला होली में गीत और नृत्य की धूम मच गई। महिलाओं ने ठाड़ी जो हेरूं बाट मेरो संय्या निरमोहिया कब आवै, उत जन बरसे मेघला हो जहां पिया परदेश, होली गीत पर जमकर नृत्य किया। इसके अलावा-जल कैसे भरूं यमुना गहरी, ठाड़ी भरूं राजा राम जी देखें, बैठी भरूं भीगे चुनरी, जल कैसे भरूं यमुना गहरी होली गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इससे पहले जाखनी मोहल्ले में भी महिला होली का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में उमा पांडे, निरंजना गुरुरानी, जीता उप्रेती, नीमा गड़कोटी, प्रीति गड़कोटी, प्रतिभा, माया ओली, हंसा बिष्ट आदि महिलाएं मौजूद रहीं। नगर में महिलाओं की होली के कार्यक्रम पहले से ही तय कर दिए जाते हैं। अलग-अलग मोहल्लों में जाकर महिलाओं की टोली होली गायन करती है। अब नगर में सभी जगह होली का माहौल शुरू हो गया है। ग्रामीण अंचलों में रंगभरनी एकादशी के बाद ही होली की धूम मचेगी।
विज्ञापन