फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Holi in Pithauragarh

पेयजल मंत्री ने ढोलकर बजाकर कार्यकर्ताओं को नचाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Holi in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में होली मिलन कार्यक्रम में ढोलक बजाते पेयजल मंत्री। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में होली की धूम मची है। होल्यारों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। महिला होल्यारों के साथ ही पुरुष होल्यारों की टोली गली-गली जाकर होली गायन कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां बैठकी और खड़ी होली गायन हुआ। पेयजल मंत्री चुफाल ने ढोलक तो भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने ढपली बजाकर कार्यकर्ताओं के साथ होली गायन किया।
विज्ञापन

पेयजल मंत्री चुफाल ने प्रदेश के लोगों को बधाई देकर सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी भेदभाव भूलकर त्योहार मनाएं। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, गेहराज पांडे, महिमन कन्याल, पंकज सौन, गिरीश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नम्रता बोहरा के नेतृत्व में मोहल्लों की महिला दलों ने होली गायन एवं स्वांग का आयोजन किया। समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने कहा कि होली गायन में शानदार प्रदर्शन करने वाले दलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान शिवराज सिंह अधिकारी, राकेश साह, प्रमोद पाटनी, अशोक पाटनी, आशीष पुनेठा, पंकज बिष्ट, हेमराज शर्मा शामिल रहे।
कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था धर्मेंद्र लाल वर्मा ने की। पुराना बाजार होली चौक में होली कमेटी की ओर से खड़ी होली गायन किया गया। इसमें होल्यारों ने ढोल की थाप पर लयबद्ध होली खेली। इस दौरान सूरज जंग, मनीष चौधरी, अनिल माहरा, मुकेश कलखुड़िया, मिक्की शाह, केस्टो शामिल रहे।
नया बाजार वार्ड के गांधीनगर में युवाओं ने पानी से होली खेली। युवाओं ने आज ने फिल्मी धुनों पर खूब नृत्य किया। वहां नवीन बहादुर, किशोर, अशोक, संजय, फकीर राम, निखिल, रमेश आदि रहे। गांधी चौक में काली कुमाऊं की खड़ी होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होल्यारों ने ढोल की थाप पर जमकर भगवान की स्तुति की।
सखियां ले आईं गुलाल लाल, होरी खेल रहे है नंद लाल
पिथौरागढ़/डीडीहाट। पिथौरागढ़ के टकाना में दिनेश उपाध्याय के आवास में बैठकी होली का आयोजन किया गया। इसमें दिनेश ने जंगला काफी, केदार भट्ट ने श्याम कल्याण, अशोक पंत ने काफी, संतोष शाह ने खमाज, गजेंद्र अधिकारी ने देश, सुरेश कर्नाटक ने राग कल्याण, मोहन लाल वर्मा ने भैरवी, प्रमोद पांडे, योगेश भट्ट ने रागों की होली गायन कर खूब समा बांधा। तबले में भुवन पांडे, रवि, स्वरित शाह, संदीप पांडे ने संगत दी। डीडीहाट में नगर व्यापारी रतन गिरी गोस्वामी के आवास पर बैठकी होली हुई।
होल्यार भगवती प्रसाद जोशी ने सखियां ले आईं गुलाल लाल, होरी खेल रहे हैं नंद लाल गाकर होली की शुरुआत की। ओमप्रकाश वर्मा ने जटन विराजत गंग, भोले नाथ दिगंबर गाया। ललित भंडारी ने जंगला काफी पर आधारित सारी डार गयो मोपे, रंग की गागर, कैसा धोखा दिया सुनाया।
कविंद्र बिष्ट ने गाया कैसे बंसिया बजाई, तोरे कान्हा ने लरक। कुमाऊंनी लोकगायक चंद्रप्रकाश ने मेरो रंगीलो देवर घर ऐ रो छो सुनाकर होली उत्सव को बेहतरीन बना दिया। कार्यक्रम में एनएस टोलिया, डॉ. नेत्र सिंह टोलिया, भुवन, मोहन भंडारी, संजय पंत, अंकित कुमार आदि रहे।
महिलाओं ने खूब उड़ाया रंग
पिथौरागढ़। टकाना में कविता पाठक के घर में होली मिलन कार्यक्रम किया गया। महिलाओं ने फिल्मी, कुुमाऊंनी और पहाड़ी होली गीतों पर जमकर नृत्य किया। आज बृज में होरी रे रसिया, होली खेले रघुवीर जगत में आदि गानों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में पदमा बिष्ट, रेनू, निर्मला, साबू, माया, आशा आदि रहे।

बिण के सरस बाजार फूड कैफे मंत्रा में बबीता पुनेठा के नेतृत्व में होली मिलन कार्यक्रम किया गया। इसमें महिलाओं ने खूब स्वांग रचा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा ने जिलेवासियों को होली की बधाई दी। कार्यक्रम में रेनू बेलाल, हेमा भंडारी, डोली, ममता जोशी, मोनिका उप्रेती, स्नेहा चंद, रक्षिका, जनिता, रचिता पांडे आदि रहे। भाजपा महिला मोर्चा ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मीनू बिष्ट के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने खूब रंग उड़ाया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फिल्मी गीतों पर खूब ठुमके लगाए।

पिथौरागढ़ में पेयजल मंत्री के आवास पर होली करते लोग।

पिथौरागढ़ में पेयजल मंत्री के आवास पर होली करते लोग।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed