{"_id":"69bae0c9e8dd91d53307dc8d","slug":"heroin-supplier-buta-singh-of-us-nagar-granted-remand-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-139523-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हेरोइन सप्लाई करने वाला यूएस नगर के बूटा सिंह की मिली रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हेरोइन सप्लाई करने वाला यूएस नगर के बूटा सिंह की मिली रिमांड
Wed, 18 Mar 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पहाड़ों पर हेरोइन सप्लाई करने वाले यूएस नगर के कुख्यात बूटा सिंह की पुलिस को रिमांड मिली है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करेगी। पुलिस के मुताबिक बीते दिनों हेरोइन के साथ एक युवक रजत सिंह बिष्ट को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि उसे हरैय्या, बिचई, नानकमत्ता, यूएस नगर निवासी बूटा सिंह ने हेरोइन उपलब्ध कराई। पुलिस ने मुख्य सरगना के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाकर न्यायालय से वारंट जारी करवाया। अब पुलिस को बूटा सिंह की रिमांड मिली है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि बूटा सिंह कुख्यात अपराधी है जो पहाड़ों पर हेरोइन सप्लाई करता है। आरोपी के खिलाफ यूएस नगर में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित आठ मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन