फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Heavy rain, cloudburst too

जमकर बरसे मेघ, ओलावृष्टि भी हुई

Fri, 08 Feb 2019 10:59 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 08 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain, cloudburst too
मुनस्यारी में बर्फबारी के चलते झूलते बिजली के तार। - फोटो : पिथौरागढ़
सीमांत जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुबह ओलों की सफेद परत जमी थी। शुक्रवार को भी बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन


बीती रात करीब 11 बजे बाद जिला मुख्यालय के साथ ही गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी में जमकर बारिश हुई। नगर क्षेत्र में बारिश के साथ ही काफी ओले गिरे। इस दौरान तेज हवाएं चलती रहीं। ओलों से हरी सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। अस्कोट क्षेत्र में भी जमकर बारिश और ओले गिरे। इससे समूचा सीमांत क्षेत्र एक बार फिर से कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन


तेज हवा और अंधड़ के चलते कई जगहों पर पेड़ गिर गए। इससे बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा। दिनभर मौसम लगातार करवट बदलता रहा। चार बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान में मंडराते घने बादलों से बारिश की संभावना बनी हुई है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन की ओर से स्कूलों में छुट्टी कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed