फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Health department is looking for land for 76 health centres.

Pithoragarh News: स्वास्थ्य विभाग 76 स्वास्थ्य केंद्रों के लिए तलाश रहा भूमि

Sun, 10 Sep 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 10 Sep 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Health department is looking for land for 76 health centres.
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग किराए के भवन में संचालित 76 स्वास्थ्य केंद्रों के लिए जमीन तलाश रहा है। विभाग के 60 परिवार कल्याण केंद्र और 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ए-टाइप दशकों से किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं। विभाग को हर माह किराए के भवनों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों के लिए अलग से एक लाख से अधिक की धनराशि खर्च करनी पड़ती है।
विज्ञापन

जिले में संचालित स्वास्थ्य विभाग के 60 परिवार कल्याण केंद्रों को अपने भवन का इंतजार है। विण ब्लॉक में कुम्डार, वड्डा, बड़ौली, मूनाकोट में कोटली, पलेटा, सिरकुच, तालेश्चर, कनालीछीना में अलगड़ा, पीपली, दोबांस, सिनखोला, मोड़ी, भागीचौरा, डीडीहाट में नारायणनगर, अठखेत, गंगोलीहाट में चिटगल, राम मंदिर, गणाईगंगोली, खिरमांडे, ग्वासीकोट, भंडारीगांव, बड्यूरा, चौना, भिनगढ़ी, चौरपाल, बेड़ीनाग में कांडे, त्रिपुरा देवी, भुवनेश्वर, गड़तिर, पांखू, दौलावलिया, पौसा, लोहाथल, राईगढ़स्यारी, धारचूला में बौन, गर्ब्यांग, कालिका, जुम्मा, पनार, कुटी, सीपू, छोरीबगड़, खेत, लुम्ती, गर्गुवा, तिजम, कनार, ढुंगातोली, नागलिंग, जयकोट, मुनस्यारी में पंद्रपाला, मदकोट, बांसबगड़, क्वीटी, बुर्फू, डुंगरी, समकोट, चौना, नामिक और सेलमाली किराए के भवन में संचालित हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा छह विकासखंडों में 16 ए-टाइप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं। इनमें कनालीछीना ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ए-टाइप आणागांव, छड़नदेव, तीतरी, धारचूला में दर, खेला, खुमती, जुम्मा, पांगू, मुनस्यारी में दुम्मर, उच्छेती, बेड़ीनाग में भुवनेश्वर, पांखू, गंगोलीहाट में कंडारीछीना, रामेश्वर, ग्वासीकोट और डूनी हैं। विभाग दशकों से इनका किराया दे रहा है। विभाग के पास खुद के अपने भवन होते तो हर माह इन भवनों का किराया न देकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने पर विभाग जोर देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास जिला, उप जिला चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी, परिवार कल्याण केंद्र समेत अन्य 224 चिकित्सा इकाई हैं। इसमें 60 परिवार कल्याण केंद्र और 16 पीएचसी ए-टाइप किराए के भवन में संचालित हैं। इन केंद्रों के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। - डॉ. एचसी ह्यांकी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed