फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gold medal winner Manisha was honored in painting

चित्रकला में स्वर्ण पदक विजेता मनीषा सम्मानित

Thu, 31 Jan 2019 12:17 AM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Thu, 31 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gold medal winner Manisha was honored in painting
दिल्ली में चित्रकला प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता को सम्मानित करते केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री। - फोटो : AMAR UJALA
 ऑल इंडिया पेंटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता राइंका बांसबगड़ की छात्रा मनीषा को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पदक और 15 हजार रुपये की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में देशभर से तीन लाख पेंटिंग एकत्र हुईं। इसमें उत्तराखंड की मनीषा ने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान, दिल्ली को दूसरा और हैदराबाद को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। मनीषा ने स्वस्थ और स्वच्छ रहने पर अपनी चित्रकारी का बखूबी प्रदर्शन किया। मनीषा के पिता प्रह्लाद राम आर्थिक रूप से कमजोर हैं। मेहनत-मजदूरी कर वह चार बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं। मनीषा को चित्रकला में काफी रुचि है। पुरस्कार लेते समय राइंका बांसबगड़ के कला शिक्षक राजीव कश्पय और उनके पिता भी मौजूद रहे। सम्मानित करने वालों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार के अलावा तमिलनाडू के स्वास्थ्य मंत्री विजय भाष्कर, विश्व स्वास्थ्य संगठन के हेंग वेकेलीफिन शामिल थे। मनीषा की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed