{"_id":"5acba63b4f1c1bb07b8b4855","slug":"gagra-rushing-at-the-problems-of-water-roads-etc","type":"story","status":"publish","title_hn":" पानी, सड़क आदि समस्याओं पर भड़के गागरा ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी, सड़क आदि समस्याओं पर भड़के गागरा ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूराे धारचूला (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
भ्ााजपा नेता का घ्ाेराव करते ग्रामीण्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र भ्रमण पर गागरा पहुंचे भाजपा नेता जगत मर्तोलिया का ग्रामीणों ने घेराव किया। पानी, सड़क आदि समस्याओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने डबल इंजन की सरकार को लेकर उन्हें खूब खरी खोट सुनाई। गांव की समस्याओं का समाधान न होने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की चेेतावनी भी दी।
सोमवार को विधान सभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान पहुंचे भाजपा नेता जगत मर्तोलिया के गांव में आने की सूचना मिली तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार को बदले एक वर्ष का समय बीत गया, लेकिन अफसरों का रवैया नहीं बदला। ग्रामीणों ने बताया कि पीएमजीएसवाई की सड़क निर्माण के दौरान नहर टूट गई है। सड़क निर्माण के बीच पेयजल योजना की लाइनें भी टूट गई हैं। ग्रामीण पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। किसानों की फसलों का बीमा नहीं हो पाया। बाढ़ से खेतों की सुरक्षा के लिए कोई कार्य नहीं हुए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि समस्याओं को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। भाजपा नेता मर्तोलिया ने ग्रामीणों को बमुश्किल समझाकर शांत किया। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए जगत मर्तोलिया ने पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर जन समस्या के समाधान के लिए कोताही न बरतने को कहा। इस दौरान पुष्कर बिष्ट, शंकर सिंह, भूप सिंह, राम सिंह, कैलाश सिंह, नरी देवी, पदमा देवी, रजनी देवी आदि मौजूद थे।