{"_id":"6b047cfd29f17d5100080828","slug":"from-pithoragarh-town-to-the-surrounding-smaller-towns-roads-are-gripped-by-traffic-congestion-making-even-walking-difficult-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-149197-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर से लेकर कस्बों तक सड़कों को जाम ने घेरा, पैदल चलना भी कठिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर से लेकर कस्बों तक सड़कों को जाम ने घेरा, पैदल चलना भी कठिन
Mon, 23 Nov 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न कस्बों में ट्रैफिक जाम की समस्या गहरा गई है। इस कारण पर्यटकों सहित आम यात्रियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सोमवार को जिला मुख्यालय के अलग-अलग मार्गों और चौक-चौराहों पर ट्रैफिक जाम से लोग काफी परेशान रहे। हालात ऐसे बने कि मरीजों को महिला और जिला अस्पताल में आना-जाना मुश्किल हो गया। राहगीरों को पैदल चलने के लिए जगह नहीं मिली। उधर बंगापानी, गणाई गंगोली, बेड़ीनाग सहित कुछ अन्य नगर-कस्बों में भी ऐसे ही हालात रहे।
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बाजार और कार्यालय खुलने के साथ ही जिला मुख्यालय के सिल्थाम तिराहा, अस्पताल रोड, कुमौड़ तिराहा, कैंट रोड और बस स्टेशन रोड पर अपराह्न दो बजे तक बार-बार यातायात जाम होता रहा।
यातायात का दबाव इतना रहा कि महिला और जिला अस्पताल में घुसने के लिए भी मरीजों, तीमारदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गांधी चौक, सिमलगैर बाजार में सड़क पर पार्क वाहनों की भरमार और फुटपाथ न होने से लोगों का पैदल आना-जाना मुश्किल हो गया। वड्डा से बच्चों के साथ आई भावना खड़ायत बोलीं कि पैदल चलने में इतनी मुसीबत उठाने से अच्छा है कि बाजार ही न आएं।
विज्ञापन
चंडाक क्षेत्र से पत्नी को महिला अस्पताल दिखाने आए दिनेश पांडे ने कहा कि अस्पतालों के सामने तो कम से कम यातायात व्यवस्थित होना चाहिए। ऐसे हालात में तो इमरजेंसी वाले किसी मरीज की जान अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली जाएगी। जाम में फंसे पुष्कर सिंह ने कहा जरूरी काम जल्द निपट भी जाए तो जाम की समस्या से उसका फायदा नहीं मिल पाता।
बंगापानी में आए दिन की बन गई है समस्या, सुविधाएं शून्य
बंगापानी। कस्बे में यातायात जाम की समस्या से टूरिस्ट, सैन्य कर्मियों सहित स्थानीय लोग परेशान हैं। सड़क के दोनों ओर वाहन पार्क किए जा रहे और जाम लगने पर पैदल चलने को रास्ता नहीं मिल पाता। इन दिनों सहालग सीजन में कोई बरात आने पर आधा-पौन घंटा वाहन सड़क पर फंसे रहते हैं, परंतु कस्बे में होमगार्ड या पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं है। व्यापार संघ बंगापानी के अध्यक्ष जसपाल सिंह मेहरा कहते हैं कि जिला पंचायत हर वर्ष टैक्स लेती है, परंतु व्यापारियों के लिए सुविधाएं शून्य हैं, जिसका खामियाजा अन्य लोग भी उठा रहे हैं। बंगापानी में बस स्टैंड नहीं है। बस आती भी है तो जगह के अभाव में रुक नहीं सकती, जिससे व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारी फकीर सिंह मेहरा, गोविंद बथ्याल, मनोज धामी और अन्य व्यापारियों ने कस्बे में पार्किंग निर्माण और पुलिस कर्मियों की तैनाती कर जाम की समस्या दूर करने की मांग की है।
गणाई गंगोली में डेढ़ घंटे लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम
गणाई गंगोली। कस्बे में सोमवार को डेढ़ घंटे जाम से लोग हलकान रहे। दोनों तरफ से बरात की गाड़ियां आने से हालात और बदतर हो गए। स्टेट बैंक चौराहे से मुख्य बाजार गोनियागाड़, कूना बाजार तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे जाम में वाहन फंसे रहे। पूर्वाह्न 11 बजे से लगा जाम करीब 12:25 बजे खुल पाया। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने तहसील प्रशासन और कोतवाली बेड़ीनाग से दो की जगह चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम के कारण क्षेत्र के लोगों के साथ ही अल्मोड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल, बरेली, धारचूला, मुनस्यारी, थल, नाचनी, चौकोड़ी, बेड़ीनाग, बागेश्वर, गंगोलीहाट आने-जाने वाले मुसाफिरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
.................
जौलजीबी मेले में ज्यादा फोर्स लगी है। मेला खत्म होने पर यातायात व्यवस्था में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी वापस बेहतर होगी। इसके बावजूद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ और व्यवस्था बनाने को अभियान लगातार चल रहा है। -अक्षय प्रह्लाद कांडे, एसपी, पिथौरागढ़