फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest Fire in Kumaun

Pithoragarh News: रोज धधक रहे सीमांत के जंगल

Sun, 23 Apr 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 23 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Kumaun
रोज धधक रहे सीमांत के जंगल।
पिथौरागढ़/चंपावत। सीमांत जिला पिथौरागढ़ में रोज जंगल धधक रहे हैं। इस सीजन में आग की 55 घटनाओं में 55.65 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। वन विभाग को 1,32,650 रुपये की क्षति का आकलन किया गया है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व बारिश होने से हालांकि वन विभाग को कुछ राहत मिली लेकिन फिर गर्मी बढ़ने से आग की घटनाएं भी बढ़ रहीं हैं। कनालीछीना मलान और काणाधार के वन पंचायत में शनिवार को भी आग लगी। डीडीहाट के धमरोली वन पंचायत में रविवार को आग लग गई। दोनों जगह वन कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चीड़ के जंगलों में पिरूल गिरने से आग जल्दी भड़क जा रही है। डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े का कहना है कि आग लगने की सूचना पर वन विभाग के कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं चंपावत जिले में बाराकोट क्षेत्र के सिंगदा के जंगल में रविवार को आग धधक गई। आग से चारों तरफ धुंध छा गई। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे के कुछ हिस्सों में भी इससे तपिश बढ़ी। वन कर्मियों की मशक्कत से दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। वन क्षेत्राधिकारी राजेश जोशी ने बताया कि जंगल के सड़े पेड़ों के खूंटों से आग लगी। वन कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेंजर का कहना है कि आग से वन संपदा को खास नुकसान नहीं हुआ है। इससे तीन दिन पूर्व सूखीढांग क्षेत्र के आमखर्क के जंगल में भी आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed