फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Finance Minister Pant celebrates Ramesh activists

वित्त मंत्री पंत ने रूठे कार्यकर्ताओं को मनाया

Sun, 09 Dec 2018 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Dec 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister Pant celebrates Ramesh activists
पिथौरागढ़ में रूठे कार्यकर्ताओं को मनाते वित्त मंत्री प्रकाश पंत - फोटो : अमर उजाला

जिला सहकारी बैंक के चुनाव को लेकर उपजा विवाद वित्त मंत्री प्रकाश पंत की पहल पर शांत हो गया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के साथ ही अन्य पदाधिकारी त्यागपत्र वापस लेने के लिए राजी हो गए हैं।

विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी नेतृत्व पर मनमानी का आरोप लगाते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर ने त्यागपत्र दे दिया था। उनके समर्थन में 120 अन्य पदाधिकारियों ने भी त्यागपत्र दे दिए थे। वहीं, जिले के भ्रमण पर आए वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने रविवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष के साथ ही अन्य लोगों से वार्ता की। मंत्री के समझाने पर मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ ही अन्य लोग मान गए। वित्त मंत्री पंत ने कहा कि सहकारिता चुनाव को लेकर कुछ गतिरोध चल रहा था।
विज्ञापन


मोर्चा जिलाध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता नाराज चल रहे थे, जिन्हें आपसी बातचीत के जरिये मना लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सहकारिता चुनाव में पदाधिकारियों के निर्विरोध चयन की कोशिश की जा रही है। वार्ता में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश महर, महेंद्र लुंठी, गोविंद महर, ललित जोशी, अशोक उपरारी, मितेश बोरा, शुभम सौन, अभिषेक रावत, नीरज जोशी, मदन जोशी, गोपू अधिकारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed