फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fifth party of Kailash Yatra

हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजा टीआरसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fifth party of Kailash Yatra
पिथौरागढ़ टीआरसी में पहुंचा कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवा दल। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
नोएडा के लिए...
विज्ञापन

कैलाश यात्रा के पांचवें दल
के यात्री जागेश्वर रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के पांचवें दल के 55 यात्री बुधवार को परिक्रमा पूरी कर पर्यटक आवास गृह पहुंचे। इस दौरान यात्रियों के हर-हर महादेव के उद्घोष से टीआरसी गुंजायमान रहा। दोपहर के भोजन के बाद यात्री जागेश्वर को रवाना हो गए। कैलाश की दुर्गम यात्रा से यात्री बेहद रोमांचित नजर आए।
पांचवें दल के 43 पुरुष और 12 महिलाएं यात्रा पूरी कर बुधवार को केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह पहुंचे। आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने बुरांश का जूस पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया। दल के एलओ राकेश कुमार गोयल और सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि लौटते वक्त रास्ता और सड़क बंद होने से थोड़ी बहुत दिक्कत हुई। यात्रियों ने निगम और आईटीबीपी की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने बताया कि बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में उनकी यात्रा संपन्न हुई। उन्होंने चीन की व्यवस्थाओं पर भी संतोष जताते हुए कहा कि चीनी सैनिकों के व्यवहार में पहले की अपेक्षा अब काफी सुधार आया है और वे नम्रता से बात करते हैं। यात्रियों ने दोपहर के भोजन में पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया। बाद में अल्प विश्राम के बाद दल जागेश्वर को रवाना हो गया।
विज्ञापन

इनसेट...
नाभीढांग पहुंचे आठवें दल के यात्री
कैलाश मानसरोवर यात्रा के छठे दल के यात्री परिक्रमा पूरी कर कुग्गू से तकलाकोट लौट आए हैं। सातवें दल के यात्री कुग्गू में विश्राम कर रहे हैं। बृहस्पतिवार से यात्रियों की कैलाश परिक्रमा शुरू हो जाएगी। आठवें दल के यात्री कालापानी से नाभीढांग पहुंच गए है जबकि नौवां दल पांगला से बूंदी पहुंच गया है। कल (आज) छठे दल के यात्री लिपुपास पार कर भारत में जबकि आठवां दल चीन में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed