फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Expose rally of BJP

पिथौरागढ़ और बेड़ीनाग में पर्दाफाश रैली

Mon, 22 Aug 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। Updated Mon, 22 Aug 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Expose rally of BJP
भाजपा की पर्दाफाश रैली - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़/बेड़ीनाग।  पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता हरक सिंह रावत ने प्रदेश की हरीश रावत सरकार को भ्रष्टतम बताते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बेड़ीनाग और पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में भाजपा की पर्दाफाश रैली को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों का ठहराव दूर होगा और घोटालेबाजों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज का हल्ला चुनाव के समय हो रहा है। यह कॉलेज तो तभी बन जाना चाहिए था जब दून मेडिकल कॉलेज बना।

विज्ञापन


उन्होंने बेड़ीनाग में जमीन के मालिकाना हक और अन्य समस्याओं के लिए हरीश रावत सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि सीएम पद की शपथ लेते हुए 6 माह में 60 हजार नौकरियों की घोषणा करने वाले हरीश रावत पौने तीन साल में भी कुछ नहीं कर पाए। कहा कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से विधायकों के रिश्तेदार और चाटुकारों को 3 लाख से 5 लाख रुपए तक दिलाए गए हैं। रावत ने कहा कि राष्ट्रपति शासन के दौरान गेस्ट टीचरों के साथ सड़क पर पूरी रात सोने वाले मुख्यमंत्री ने सत्ता में लौटने के बाद उन्हीं पर लाठीचार्ज करा दिया।
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि पिछले चार साल में पिथौरागढ़ का विकास ठप हो गया है। पिथौरागढ़ की सभा का संचालन गोपू महर ने किया। सभा में वरिष्ठ नेता राजेंद्र रावत, किशन भंडारी आदि थे। बेड़ीनाग में विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट कर रही है। सभा को पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत भौर्याल, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, राजू भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दल बहादुर बाफिला, कार्यक्रम संयोजक खुशाल सिंह भंडारी, देवीदत्त जोशी, शमशेर सत्याल आदि ने संबोधित किया। जिला महामंत्री सुरेश जोशी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। इस प्रदेश में लगता है कि नियम कानून की धज्जियां उड़ाने में कोई दूसरे से पीछे नहीं रहना चाहता है। भारतीय जनता पार्टी की पर्दाफाश रैली में नेताओं के काफिले में शामिल यह एस्कॉट वाहन पुलिस कर्मियों से लदा हुआ था लेकिन इसमें भाजपा के दो झंडे लगे होने से यह लोगों की चर्चाओं में आ गया। इस वाहन के संबंध में स्थानीय पुलिस और प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है। फोटो 22 पीटीएच 19 पी


पिथौरागढ़। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने कहा है कि हरक सिंह रावत को चार साल बाद पिथौरागढ़ की याद क्यों आई। जब वह कांग्रेस सरकार में मंत्री थे, तब उन्होंने जिले का एक बार भी दौरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हरक के कंधे में बंदूक रखकर निशाना साध रही है। हरक सिंह को जनता अच्छी तरह जानती है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, भुवन पांडे, जिला प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा कि हरक सिंह रावत भाजपा की नैया पार नहीं लगा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed