{"_id":"69bc36ac5703c68e6602f7a5","slug":"ex-servicemen-staged-a-protest-during-navratri-fast-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-139574-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पूर्व सैनिकों ने नवरात्र पर उपवास रख दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पूर्व सैनिकों ने नवरात्र पर उपवास रख दिया धरना
Thu, 19 Mar 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों ने 32 वें दिन भी कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। पूर्व सैनिकों ने चैत्र नवरात्र पर उपवास भी रखा।
पूर्व सैनिकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पर्यावरण बटालियन शिफ्ट कर हमारे हितों की अनदेखी की जा रही है। वहीं प्रदेश के पर्यावरण को खतरे में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अरावली को बचाना है तो सरकार को नई बटालियन का गठन करना चाहिए। इससे वहां के पूर्व सैनिकों को भी रोजगार मिलेगा। चेतावनी देते हुए कहा कि इस फैसले को वापस लिए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट, चंद्रशेखर महर, सुरेश पुनेड़ा, गिरधर सिंह, प्रह्लाद सिंह, राजेंद्र जोरा, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।