फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ramlila Committee meeting in Ganai Gangoli tomorrow.

Pithoragarh News: गणाई गंगोली में रामलीला कमेटी की बैठक कल

Sat, 29 Aug 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 29 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ramlila Committee meeting in Ganai Gangoli tomorrow.
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। रामलीला कमेटी की बैठक रविवार शाम पांच बजे प्राथमिक विद्यालय गणाई गंगोली में होगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन उपाध्याय ने बताया कि बैठक में कमेटी के सभी पदाधिकारी, सदस्यों का आना अनिवार्य है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी शामिल होेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बैठक में रामलीला मंचन की रूपरेखा तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

बदहाल भदेलवाड़ा सड़क के सुधारीकरण की मांग
पिथौरागढ़। भदेलवाड़ा से हनुमान मंदिर की सड़क तीन साल से बदहाल है। इससे बड़ी आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है।भदेलवाड़ा मैदान के पास सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। नाली चोक होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है जिसमें दो पहिया वाहन चालक रपट रहे हैं। एक साल पूर्व लोगों के डीएम से सड़क के सुधारीकरण की मांग की लेकिन आधी सड़क का ही सुधारीकरण हो सका। कमल बिष्ट, रोहित सिंह, नरेश कुमार, सुमित कुमार, गीता देवी, भागीरथी देवी, चम्पा देवी, लीला देवी, निशा देवी, प्रिया देवी आदि ने कहा कि बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

आरसेटी कुमौड़ में सिलाई प्रशिक्षण 31 से
पिथौरागढ़। आरसेटी कुमौड़ में 31 अगस्त से 30 दिवसीय निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का भी शुभारंभ होगा। समन्वयक पवन पांडेय ने बताया कि वर्तमान में अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी का स्थायी निवासी, 10 वीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण अक्तूबर में शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी सुनील पुनेठा को मातृशोक
पिथौरागढ़। नगर के व्यापारी सुनील पुनेठा की माता सावित्री पुनेठा (90) का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं और हल्द्वानी के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पुत्र सुनील पुनेठा, संजीव पुनेठा, डॉ. राजू पुनेठा, सुबोध पुनेठा और पुत्री डॉ. सीमा पुनेठा का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। शनिवार यानि आज उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन पर पार्षद सुशील खत्री, प्रदीप तिवारी, संजीव भसीन, राहुल, करन, भुवन पांडेय, चंद्रप्रकाश खत्री, विशाल माहेश्वरी, जनार्दन नगरकोटी, पवन जोशी, दिशांत अरोड़ा ने शोक व्यक्त किया है। संवाद
नाचनी में विवाहिता को सांप ने डसा
पिथौरागढ़। नाचनी में विवाहिता को सांप ने डस लिया। 22 वर्षीय रेखा देवी खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। ईएमओ डॉ. वर्षा ने उनका इलाज शुरू किया। डॉ. वर्षा ने बताया कि चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। संवाद


हनी बी नेटवर्क अवार्ड के लिए आवेदन 31 अक्तूबर
चंपावत। जिले के किसान, विद्यार्थी, कारीगर, उद्यमी और स्थानीय समस्याओं के रचनात्मक समाधान विकसित करने वाले नवाचारकर्ता हनी बी नेटवर्क क्रिएटिविटी एंड इन्क्लूसिव इनोवेशन अवार्ड्स-इंडिया में प्रतिभाग कर सकते हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। इसके तहत चयनित नवाचारकर्ताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच लाख, द्वितीय पुरस्कार तीन लाख और तृतीय पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपये दिए जाएंगे। इनके अलावा 50 हजार रुपये के 12 प्रशंसा पुरस्कार भी दिए जाएंगे। चयनित प्रतिभागियों को इन्क्यूबेशन सपोर्ट, वित्तीय सहयोग, तकनीकी सत्यापन, उत्पाद विकास और बौद्धिक संपदा संरक्षण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed