फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Palm civet spotted on a tree at Kumaud Goljyu Temple draws attention.

Pithoragarh News: कुमौड़ गोलज्यू मंदिर में पेड़ पर चढ़ा पाम सिवेट बना कौतूहल

Sat, 29 Aug 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 29 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Palm civet spotted on a tree at Kumaud Goljyu Temple draws attention.
पिथौरागढ़। कुमौड़ के गोलज्यू मंदिर परिसर में पेड़ पर चढ़ा पाम सिवेट यानि मुशक बिलाव कौतूहल का विषय बना रहा। स्थानीय निवासी गोपू महर ने बताया कि इन दिनों मंदिर का सौंदर्यीकरण चल रहा है। वह मंदिर गए तो पेड़ों में चढ़े बंदरों को भगाने लगे। बंदर तो भाग गए लेकिन एक वन्य जीव पेड़ से नहीं हटा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उन्होंने इस तरह का वन्यजीव नहीं देखा। इसकी सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई और सभी इस वन्य जीव को देखने दौड़ पड़े। गोपू महर ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पेड़ पर चढ़ा वन्य जीव पाम सिवेट निकला। रेंजर दिनेश जोशी पेड़ पर बैठा वन्य जीव पाम सिवेट जिसे मुशक बिलाव कहा जाता है। यह आम तौर पर रात्रिचर और सर्वाहारी है। यह पेड़ों पर चढ़कर फल खासकर जामुन और कीड़े-मकौड़े खाता है। उन्होंने बताया कि जिले में इसकी मौजूदगी है लेकिन बेहद कम संख्या में। पहले की यह वन्य जीव कई बार नगर और अन्य क्षेत्रों में नजर आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed