फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   EVM rocks voters in many places

कई जगह वोटरों को ईवीएम ने रुलाया

Thu, 11 Apr 2019 11:53 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Thu, 11 Apr 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
EVM rocks voters in many places
कनालीछीना में ईवीएम मशीन खराब होने से इंतजार करते मतदाता। - फोटो : पिथौरागढ़
 पिथौरगढ़ और चंपावत जिले के  छह विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम में खराबी आने के कारण मतदान प्रभावित हुआ। डीडीहाट के उसैल, ख्वांतड़ी और मुनस्यारी के उच्छैती, चंपावत के ललुवापानी और टनकपुर में आधा दर्जन बूथों पर ईवीएम मशीन ने दगा दिया।  मतदान प्रभावित होने से तमाम लोग मतदान केंद्र से लौट गए।
विज्ञापन


डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के उसैल (देवलथल) में दोपहर 12 बजे ईवीएम में खराबी आ गई। तब तक 461 में से 131 मत पड़े थे। 25 किमी दूर जिला मुख्यालय से दूसरी ईवीएम मंगाई गई। दोपहर 1.40 बजे पिथौरागढ़ से नई ईवीएम उसैल बूथ पहुंची। उसके बाद मतदान पुन: प्रारंभ हुआ। देवलथल बूथ में सुबह 11 बजे से लगभग 12 बजे तक ईवीएम मशीन खराब होने मतदान प्रभावित रहा। डीडीहाट के बोराबुंगा में सुबह 8 बजे ईवीएम में खराबी आ गई। अटल गांव में ईवीएम में आई खराबी के कारण सुबह 7.45 से 8.30 बजे तक मतदान बंद रहा।
विज्ञापन


डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के ख्वांतड़ी (कनालीछीना) बूथ में मशीन में आई खराबी के कारण मॉक पोल भी नहीं हो पाया। सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हुआ। 7.20 बजे मशीन में खराबी आ गई। तब तक 6 मत पड़े थे। 8.20 बजे फिर मतदान शुरू हुआ। दोपहर 2.20 बजे एक बार फिर ईवीएम खराब हो गई। बूथ में मौजूद मतदाता घरों को चल दिए। शाम को 4.32 बजे दूसरी ईवीएम बूथ में पहुंची। मतदान शुरु हुआ। ईवीएम में व्यवधान के कारण इस बूथ में 763 मतों में से साढ़े चार बजे तक केवल 187 मत पड़े थे। ख्वांतड़ी के ग्राम प्रधान केदार सिंह सामंत ने ईवीएम में आई खराबी पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि इससे लोग मताधिकार से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में गणाईगंगोली के चाख में ईवीएम में आई खराबी के कारण 7.45 बजे मतदान शुरु हुआ। गंगोलीहाट के जीआईसी बूथ में वीवीपैट में खराबी आने से काफी देर तक मतदान प्रभावित हुआ। धारचूला विधानसभा क्षेत्र के उच्छैती (मुनस्यारी) बूथ में करीब 10 बजे 63 मत पड़ने के बाद ईवीएम में खराबी आ गई। दोपहर 12.35 में नई ईवीएम बूथ में पहुंची। 12.50 से पुन: मतदान शुरू हुआ। मुनस्यारी के तिकसैन पूर्वी बूथ में 20 मिनट देरी से शुरु हुआ। मुनस्यारी के दरकोट में ईवीएम में आई खराबी के कारण 9.07 बजे मतदान शुरु हुआ। जाराजीबली में 9.15 बजे शुरू हुआ मतदान शुरू हुआ। पिथौरागढ़ के जीजीआईसी बूथ में 18 मिनट की देरी से मतदान शुरू हुआ। प्राथमिक पाठशाला बस्ते बूथ में एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। सातशिलिंग बूथ में ईवीएम में दो बार खराबी आई। एक घंटे तक मतदान बाधित रहा।  


चंपावत के ललुवापानी बूथ में 32 वोट पड़ने के बाद ईवीएम खराब हो गई। दूसरी मशीन के आने, माकपोल करने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया। इस कारण सुबह से मतदान करने आई महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा मुडियानी बूथ में भी सुबह से ही महिलाओं की लंबी लाइन लग गई। अपनी बारी का इंतजार करते हुए कई महिलाएं लाइन में ही बैठ गईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed