फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   E-rickshaws gasping on the climb, questions raised on the plan

Pithoragarh News: चढ़ाई पर हांफ रहे ई-रिक्शा, योजना पर उठे सवाल

Fri, 26 Dec 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 26 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaws gasping on the climb, questions raised on the plan
-पिथौरागढ़ नगर की सड़क पर दौड़ रहा ई-रिक्शा। संवाद
पिथौरागढ़। नगर की खड़ी सड़कों पर ई-रिक्शा हांफने लगे हैं। कई जगह सड़कों की चढ़ाई अधिक होने से ई-रिक्शा पलट रहे हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। खतरे को देखते हुए नगर निगम को पूर्व में तय किए गए रई रूट पर ई-रिक्शा का संचालन रोकना पड़ा है। नगर की सड़कों पर बेहतर आवागमन की सुविधा के दावे कर लाखों से खरीदे गए ई-रिक्शा का संचालन रोकने से इस योजना पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के दावे कर नगर निगम ने 25 लाख रुपये से 10 ई-रिक्शा खरीदकर इनका संचालन शुरू किया। ई-रिक्शा के संचालन के लिए बिण, जाखनी, एपीएस तिराहा, जीआईसी, परिसर, कलक्ट्रेट, विकास भवन, रई सहित विभिन्न रूट तय किए गए। पूर्व में नगर की जिन सड़कों को ई-रिक्शा के लिए बेहतर बताकर इनमें ये दौड़ाए गए, अब इनमें ये हांफने लगे हैं।
विज्ञापन

सिल्थाम से घंटाकरण, रई से सिल्थाम, जाखनी तिराहे से वड्डा रोड, चिमस्यानौला से घंटाकरण की चढ़ाई पार करना ई-रिक्शा के लिए मुश्किल हो रहा है। हालात यह हैं कि खड़ी चढ़ाई में ई-रिक्शा पलट रहे हैं। इससे इनमें सवार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बीते दिनों रई-सिल्थाम रूट पर ग्रिफ कैंप के पास यात्रियों का भार सहन करने में नाकाम एक ई-रिक्शा पलट गया। हालांकि इसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। नगर निगम ने अब इस रूट पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगानी पड़ी है। लोग पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं और ई-रिक्शा के संचालन की पूरी योजना सवालों में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल राहगीर ई-रिक्शा की अपेक्षा कम समय में तय कर रहे हैं सफर
सिल्थाम-घंटाकरण, जाखनी तिराहा-वड्डा रोड, चिमस्यानौला-घंटाकरण सहित अन्य स्थानों पर खड़ी चढ़ाई पार करने में ई-रिक्शा को समय भी अधिक लग रहा है। ई-रिक्शा की अपेक्षा पैदल राहगीर यह दूरी कम समय में तय कर रहे हैं। पलटने के डर से चालकों को भी ई-रिक्शा की गति कम करना मजबूरी है।
सिटी बस चलाने की योजना नहीं चढ़ सकी परवान
ई-रिक्शा संचालन की योजना शुरू होने से पूर्व विभिन्न संगठन के लोगों ने नगर में सिटी बस संचालन की मांग की थी। नगर निगम ने इसकी रूपरेखा तय कर इस योजना को जल्द धरातल पर उतारने के दावे भी किए थे। इस योजना को दरकिनार कर ई-रिक्शा संचालन शुरू किया गया जो लोगों को राहत नहीं दे पा रही है।

कोट
नगर की सड़कों में विभिन्न स्थानों पर चढ़ाई अधिक होने से दिक्कत आ रही है। रई रूट पर चढ़ाई अधिक होने से यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगानी पड़ी है। सिटी बस की जगह ई-रिक्शा का संचालन शुरू किया गया ताकि लोगों को राहत मिल सके। - राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed