{"_id":"9f28c09fdb30ca6bf5087063eab8f554","slug":"dm-semwal-took-over-people-will-take-care-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम सेमवाल ने पदभार संभाला, जनता की समस्या हल होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम सेमवाल ने पदभार संभाला, जनता की समस्या हल होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने मंगलवार को अपराह्न दो बजे कार्यभार ग्रहण कर लिया। अब तक यहां के डीएम रहे सुशील कुमार पंचायती राज निदेशक बनाए गए हैं। वह मंगलवार सुबह यहां से देहरादून को रवाना हो गए। श्री सेमवाल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। कहा कि जिले में विकास कार्यों को तेज किया जाएगा और जनता की समस्याएं प्राथमिकता से हल होंगी। उन्होंने अफसरों से उन्होंने कहा कि जनता के कामों को तत्काल निस्तारित करें।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि उनको जिले की स्थितियों का पूरा ज्ञान है। लोगों की जरूरतों को भी वह अच्छी तरह जानते हैं। पिछले कार्यकाल में उन्होंने दूरस्थ इलाकों का दौरा कर लोगों की जरूरतों और विकास की प्राथमिकताओं को समझा है। इसी के आधार पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी जनता के बीच जाएंगे तो उनको समस्याओं को समझने में ज्यादा आसानी होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों के लिए मिले धन को तत्काल खर्च करें और प्रस्तावित कामों को वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले पूरा करें। इस मौके पर सीडीओ विनोद गिरी, एडीएम प्रशांत आर्य, एसडीएम अनुराग आर्य, कलक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने नए जिलाधिकारी का स्वागत किया।
विज्ञापन