पिथौरागढ़/गंणाईगंगोली। डीएम आनंद स्वरूप ने कार्ड उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र के बच्चों और महिलाओं के साथ होली मनाई। डीएम आनंद रविवार को उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र पहुंचे। उन्होंने केंद्र में रह रहे बच्चों और महिलाओं का हाल जाना और उनके साथ होली मनाई। डीएम को अपने सम्मुख पाकर सभी उत्साहित नजर आए।
संस्था के सचिव सुरेंद्र आर्या ने बताया कि केंद्र में आठ महिलाएं रह रही हैं। वहां एसडीएम तुषार सैनी भी थे। उधर गंगोलीहाट में विधायक मीना गंगोला के टुपरौली आवास में होली मिलन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला, गोकुल गंगोला, गोविंद पांडेय, विनोद डसीला, हेमंत उपाध्याय, राजेंद्र उपाध्याय आदि रहे।

पिथौरागढ़ उज्जवला पुनर्वास केंद्र में बच्चों संग होली मनाते डीएम।- फोटो : PITHORAGARH