फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Diwali in Pithoragarh

महिलाएं इस दीपावली पर बजट को देख कर मनाएंगी दिवाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Diwali in Pithoragarh
पिथौरागढ़। दीपावली पर्व पर महिलाएं इस बार बजट देखकर त्योहार मनाएंगी। स्वरोजगार से आत्मनिर्भर महिलाओं पर भी कोरोना की मार पड़ी है। ऐसे में महिलाएं दीपावली पर हर घर के सदस्य और घर की सजावट के लिए बजट के हिसाब से रकम खर्च कर रही हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में धनतेरस पर ग्रामीण और नगर क्षेत्र से आई महिलाओं ने बातचीत में बताया कि कोरोना की मार से उनके बजट पर भी असर पड़ा है। जो रोजगार वह दुकानों में रहकर चलाती थी। अब वह उसे घर से चला रही हैं। सिल्थाम, गांधी चौक, सिमलगैर, पुराना बाजार, नया बाजार, सुभाष चौक में खरीदारी के लिए आई महिलाएं उत्पादों के दाम पूछकर ही चीजें खरीदती नजर आईं। जहां पिछले वर्षों तक महिलाएं खुलकर खर्च करती थीं वहीं इस बार कम से कम मूल्य में घर का जरूरी सामान, बच्चों के लिए कपड़े लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन

कोरोना के कारण दुकान छोड़नी पड़ी। मार्च से जुलाई तक दुकान लगातार बंद रही। अब घर पर ही सिलाई का काम हो रहा है। दीपावली पर्व पर बजट के हिसाब से खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमला गड़कोटी, पितरौटा
इस दीपावली पर सब्जियों के दाम भी काफी ज्यादा हो गए हैं। खान पान को देखते हुए रसोई के बजट पर भी ध्यान देना है। ऐसे में फिजूलखर्ची कम की जा रही है।
गीता देवी, टकाना
दीपावली खुशियों का त्योहार है। लेकिन कोरोना के कारण इस बार खुशियां काफी दूर हैं। सब्जियों के लगातार बढ़ते दाम रसोई की चिंता बढ़ा देते हैं।
विनीता बोरा, चंडाक
दीपावली पर हर चीज के लिए बजट बनाया है। चाहे वह परिवार के सदस्यों के लिए कपड़ों की खरीदारी हो या घर के सजावट की चीजें। इस बार पर्व पर खरीदारी के बजट को काफी कम करना पड़ा है।
नीलम नगरकोटी, दौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed