{"_id":"5cfd492bbdec220771037295","slug":"dharashaktu-community-concluded-two-day-maha-sammelan","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशक्तू समुदाय का दो दिवसीय महा सम्मेलन संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशक्तू समुदाय का दो दिवसीय महा सम्मेलन संपन्न
Sun, 09 Jun 2019 11:30 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
धर्मशक्तू वंश सम्मेलन में उपस्थित लोग।
- फोटो : AMAR UJALA
टिम्टिया गांव में धर्मशक्तू समुदाय के दो दिनी महा सम्मेलन का समापन हो गया है। सम्मेलन में सात बार के एवरेस्ट विजेता लवराज धर्मशक्तू, पर्वतारोही रीना कौशल धर्मशक्तू समेत देशभर से धर्मशक्तू समाज के लोग शामिल हुए।
समापन अवसर पर धमशक्तू समाज ने गांव में रैली निकाली। मुख्य अतिथि प्रख्यात पर्वतारोही दंपति लवराज धर्मशक्तू, रीना कौशल धर्मशक्तू ने कुल देवता छुर्मल देव के नवनिर्मित मंदिर में पूजा, अर्चना और हवन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई। धर्मशक्तू समुदाय ने संगठित रहने के उद्देश्य से अखिल भारतीय धर्मशक्तू कल्याण समिति का गठन किया। अध्यक्ष पद पर पूर्व खाद्य नियंत्रक देवेंद्र सिंह धर्मशक्तू चुना गया। कहा गया कि अब हर वर्ष समुदाय का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पुरमल सिंह धर्मशक्तू, ग्राम प्रधान देवेंद्र धर्मशक्तू, कलावची धर्मशक्तू, बहादुर सिंह धर्मशक्तू, दीवान सिंह, लीलावती धर्मशक्तू, हीरा सिंह, डॉ. नारायण सिंह, डॉ. यशवंत सिंह धर्मशक्तू आदि शामिल थे।