फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Devotees performed Jalabhishek in pagodas

Pithoragarh News: श्रद्धालुओं ने शिवालयों में किया जलाभिषेक

Mon, 28 Aug 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 28 Aug 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Devotees performed Jalabhishek in pagodas
अस्कोट म​ल्लिकार्जुन मंदिर में हवन करते श्रद्धालु। संवाद
पिथौरागढ़। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के पांडेगांव, महादेव, घंटाकर्ण, पुराना बाजार शिवालय, पितरोटा, घुपौड़, नाकोट आदि जगहों पर भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित किया। मंदिरों में भजन-कीर्तन भी हुए। महिलाओं ने सदाशिव सर्व वरदाता दिगंबर हो तो ऐसा हो, कितनी सुंदर है मां तेरी नगरी भोले पैदल चले आ रहे हैं आदि भजन गाए।
विज्ञापन

बाक्स
मल्लिकार्जुन मंदिर में हुआ सुंदर पाठ
अस्कोट। श्री मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में जलाभिषेक के बाद सुंदर कांड का पाठ किया गया। पंडित नारायण दत्त पंत ने मुख्य यजमान दिनेश पाल और उनकी पत्नी मंजू देवी के हाथों गणेश पूजन कराया। बाद में भंडारे के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। यहां गोविंद रावत, गणेश भट्ट, रवि धामी, मनोज उपाध्याय, विक्रम पाल, होशियार सिंह पाल, गोविंद पाल, जगन्नाथ गिरि आदि मौजूद रहे। किया। उधर हंश्वेसर मठ में महंत परमानंद गिरि ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

............
सावन के अंतिम सोमवार को किया जलाभिषेक

टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर में सावन के अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में भक्त महिलाओं ने महादेव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। नगर के पंचमुखी महादेव मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed