फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Devotees performed Jala Abhishekam in Shiv temples.

Pithoragarh News: शिवमंदिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेेक

Tue, 06 Aug 2024 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 06 Aug 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Devotees performed Jala Abhishekam in Shiv temples.
पिथौरागढ़/ अस्कोट। सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान उन्होंने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


नगर के घंटाकरण, पुराना बाजार शिवालय, पांडेगांव, नाकोट आदि मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों ने घरों में रुद्री पाठ भी कराया। उधर, अस्कोट के श्री मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कराई। गणेश पूजन कर सुंदर कांड पाठ शुरू किया। आरती के बाद व्यापारी शेर सिंह अधिकारी ने भंडारा कराया। यहां पं. प्रकाश पंत, ब्रजमोहन ओझा, व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, चंद्रमोहन पाल, हरीश पाल, गोविंद पाल, भीम सिंह भंडारी, मनोज उपाध्याय समेत कई भक्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



भोले बाबा का किया जलाभिषेक
चंपावत। शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने बम-बम भोले के नारों के साथ शिव लिंग में गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, पुष्प, तेल से चढ़ाकर शिव से प्रार्थना की। जिला मुख्यालय के बालेश्वर और नागनाथ मंदिर,गोरल देवता मंदिर में श्रद्धालुओं की जल चढ़ाने के लिए सुबह से ही भीड़ रही। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने देर शाम तक भजन किए। मुख्य मंदिरों के आसपास का क्षेत्र शिवमय नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदा का जल लेकर शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

टनकपुर (चंपावत)। सावन के तीसरे सोमवार को शिव भक्तों ने शारदा का जल लेकर शिवालयों में जलाभिषेक किया। पूजा अर्चना से माहौल शिवमय बना रहा। शिव भक्त बम-बम भोले के उदघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। अनेक जत्थे चकरपुर के वन खंडी महादेव शिव मंदिर में जलाभिषेक को निकले। इस बीच शनि धाम मंदिर के पुजारी बृज किशोर यादव के नेतृत्व में शिव भक्त शारदा घाट से शिवालय मंदिर और पीलीभीत चुंगी होते हुए बनखंडी महादेव मंदिर चकरपुर के लिए रवाना हुए। कावड़ यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, सुनील वाल्मीकि, महिला मोर्चा जिला महामंत्री हंसा जोशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता यादव, कोमल गिरि, नीरज कश्यप, कल्पना देवी, बबीता देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed