{"_id":"5c0d43b9bdec22415b096b7a","slug":"development-of-pithoragarh-stuck-in-absence-of-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट के अभाव में अटका पिथौरागढ़ का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट के अभाव में अटका पिथौरागढ़ का विकास
दिनेश अवस्थी/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन बहुमंजिली पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट के अभाव में पिथौरागढ़ फोर्ट फेस टू के कार्य अटक गए हैं। धनराशि नहीं मिलने से कार्य कर रहे ठेकेदार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। नगर के विकास की यह स्थिति तब है जब प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री यहां से विधायक हैं।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ फोर्ट फेस टू ट्रंच-तीन परियोजना के अंतर्गत वर्ष 2015 में नगर में 27.50 करोड़ की लागत से देव सिंह मैदान के नीचे 250 वाहनों के लिए कार पार्किंग, शापिंग कांप्लेक्स, तहसील भवन, लंदन फोर्ट के नीचे टूरिस्ट रेस्ट हाउस का कार्य शुरू किया गया। इन कार्यों को वर्ष 2019 तक पूरा किया जाना है। समय बढ़ने और निर्माण सामग्री में वृद्धि होने के साथ अब इनकी लागत बढ़कर 32 करोड़ पहुंच गई है। इन कार्यों की निर्माणदायी संस्था पर्यटन विभाग है। कॉक्स इन्फ्राटेक लिमिटेड के जरिये कार्य किए जा रहे हैं। पार्किंग में शापिंग कांप्लेक्स कांट्रेक्ट से बाहर है। तहसील में भी प्रशासन के निर्देश पर करीब 35 वाहनों की पार्किंग की जा रही है।
विज्ञापन
नगर में पार्किंग नहीं होने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि पार्किंग का कार्य समय पर पूरा हो जाता तो नगर में जाम की समस्या से भी निजात मिल जाती। वर्तमान में निर्माण कार्य करने वाली कंपनी को करीब 12 करोड़ का भुगतान हुआ है। पार्किंग का कार्य 80 फीसदी तक पूरा कर दिया गया है। तहसील भवन और टीआरएच का कार्य भी प्रगति पर है। वर्तमान में धनराशि जारी नहीं होने से निर्माण कार्य कर रही कंपनी ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। कॉक्स इन्फ्राटेक लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार झा ने बताया कि सरकार से साढ़े पांच करोड़ का भुगतान नहीं हुआ है। श्रमिकों को भुगतान नहीं होने से कार्य रुका है।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था ने प्रस्ताव के अनुसार कार्य नहीं किया। अब भुगतान मंजूर हो गया है। पिथौरागढ़ फोर्ट फेस टू के कार्यों के लिए शीघ्र ही धनराशि जारी कर दी जाएगी। -प्रकाश पंत, वित्त मंत्री, प्रदेश सरकार।