फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Development budget has been imprisoned for five months not a matter of party

पांच महीने बजट कैद कर भाजपा कर रही विकास नहीं होने की बात

Wed, 23 Nov 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 23 Nov 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Development budget has been imprisoned for five months not a matter of party
पिथौरागढ़ में सतत विकास संकल्प यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ में सतत विकास संकल्प यात्रा में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार के साथ ही भाजपा पर जमकर शब्दबाण चलाए। मुख्यमंत्री ने कहा पांच महीने तक राज्य का बजट कैद में रखने वाली भाजपा आज प्रदेश का विकास नहीं होने की बात कर रही है। मुख्यमंत्री ने गैरसैंण पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने गैरसैंण को इतिहास की वस्तु बना दिया था। उनकी सरकार ने गैरसैंण को चर्चा में लाने के साथ उसका स्वरूप बदल दिया है। गैरसैंण में बजट सत्र का संकल्प पास कर अगली सरकार को बजट सत्र गैरसैंण में आहूत करने के लिए बाध्य कर दिया है।

विज्ञापन


रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि विधानसभा स्पीकर, हाईकोर्ट, सुप्रीमकोर्ट ने बजट पास बताया, लेकिन केंद्र सरकार ने पांच महीने तक राज्य का बजट कैद कर दिया, यह बात किसी से छुपी नहीं है। इतना सब होने के बाद भी उनकी सरकार ने विकास की यात्रा नहीं रुकने दी। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर गैरसैंण के मामले में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने गैरसैंण में शानदार विधान भवन बना दिया है। विधायक हॉस्टल बना दिया है। सचिवालय की नींव रखी जा रही है। मरचूला, शामा, ऋषिकेश समेत कई स्थानों से गैरसैंण के लिए सड़क बनाई जा रही है। गैरसैंण में तीन विधानसभा सत्र आहूत किए जा चुके हैं। उनकी सरकार ने गैरसैंण के विकास के लिए जो किया है, उसे आने वाली सरकार को आगे बढ़ाना पड़ेगा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा भाजपा ने पांच साल में 5000 रिक्त पद नहीं भरे। उनकी सरकार ने वर्ष 2015-16 में 14000 रिक्त पदों को भर दिया है। वर्ष 2016-17 में 30000 पद भरे जा रहे हैं, इनमें से 16000 पद भरे जा चुके हैं। उन्होंने कहा दिसंबर तक आरक्षित कोटे के रिक्त पदों को भर दिया जाएगा, इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा यदि उनको दोबारा सरकार बनाने का मौका मिला तो वर्ष 2017 तक हर गांव को बिजली मिल जाएगी। वर्ष 2020 तक सरकार 50,000 नौजवानों को उद्यमी बना देगी। 2020 में प्रदेश गरीबी को बाय-बाय कर देगा। इसके लिए लाभप्रद योजनाएं तैयार की जा रही हैं। वर्ष 2022 तक हर हाथ के पास काम होगा। सभा को विधायक मयूख महर, चंपावत के विधायक हेमेश खर्कवाल, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, चंपावत के जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नवल किशोर रावल, ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकोड़ी की संपत्ति बदलवा लें खिचड़ी बाबा
अल्मोड़ा की परिवर्तन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास में काला धन छुपा होने के आरोप पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कोश्यारी का नाम लिए बगैर कहा खिचड़ी बाबा अपनी चौकोड़ी की संपत्ति मुझसे बदलवा लें। बीजेपी के चार गरीब पूर्व सीएम (कोश्यारी, निशंक, बहुगुणा, खंडूरी) और एक फकीर (सतपाल महाराज) ही मुझसे संपत्ति की अदला-बदली करवा लें।

कार से उतर कर लोगों से मिले सीएम
बुधवार दोपहर सीएम का काफिला शहर के सिल्थाम पहुंचा। लोगों को खड़ा देख मुख्यमंत्री ने वाहन रुकवा लिया। वहां मौजूद लोगों से मिले। एसडीएस जीआईसी के प्रधानाचार्य डा. अशोक पंत से मुलाकात के दौरान सीएम ने बेहतर काम के लिए उन्हें बधाई दी। फिर कार में बैठकर आयोजन स्थल की ओर चल दिए।

दो ही लोगों की गर्दन कटने के बाद जुड़ी
हिंदुस्तान में दो ही ऐसे लोग हुए हैं, जिनकी गर्दन कटने के बाद जुड़ी है। एक भगवान गणेश और दूसरा हरीश रावत, भाजपाइयों ने मेरी गर्दन काट दी थी। हाईकोर्ट, सुप्रीमकोर्ट ने मेरी गर्दन जोड़ी। दिल्ली वालों ने 10 लोग (विधायक) उनके लूटे। सीबीआई का मुकदमा उन पर थोप दिया।

भाजपा के दौर का है कर्ज
पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य पर रिजर्व बैंक का 600 अरब रुपए का कर्ज होने के सवाल पर कहा कि यह भाजपा की सरकारों का लिया हुआ कर्ज है। नोटबंदी पर सीएम ने कहा इससे राज्य को 500 से 700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सवाल उठाया कि जब 1000 रुपए का नोट कालाधन तो 2000 रुपए का क्यों नहीं? खून, पसीने की कमाई को काली कमाई बता दिया जा रहा है। केंद्र सरकार को नोटबंदी पर कोई सुझाव दे रहा है तो उसे देशद्रोही करार दिया जा रहा है।

भारत भूमि से हो रहे कैलाश दर्शन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा उनकी सरकार पर्यटन विकास कर रही है। पहाड़ के स्वरूप को निखार रही है। चीन सीमा के पास बांयापास नामक ऐसा स्थल खोजा गया है, जहां से कैलाश पर्वत, मानसरोवर झील के दर्शन हो रहे हैं। 2000 लोगों को होम स्टे से रोजगार मिल रहा है।


मडुवा बिक रहा 40-50 रुपए किलो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा मोदी बाबा की धरती गुजरात में अरहर, चना पैदा होता है। 55 रुपए किलो बिकने वाली अरहर 200, 22 रुपए किलो बिकने वाला चना 100 रुपए किलो पहुंचा दिया, लेकिन मैं भी कम नहीं हूं। मडु़वा आज देहरादून में 40 से 50 रुपए किलो बिक रहा है। झिंगुर का चावल सबसे महंगा बिक रहा है। राष्ट्रपति भवन और राज्यपाल भवन में झिंगुरे की खीर बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed