{"_id":"5b6b22674f1c1ba03e8b5c80","slug":"demonstration-of-the-villagers-on-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
सड़क को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क का निर्माण कार्य कछुआ गति से होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा दिलाने की भी मांग की।
विज्ञापन
सेरीकांडा, विनायक, फलेटिया और भटियानी के ग्रामीण बुधवार को राज्य आंदोलनकारी जगत सिंह मेहता के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने एक ज्ञापन डीएम को भी सौंपा। कहा कि कांटेगांव से मेल्टी मंदिर तक 20 किमी सड़क वर्ष 2006 में स्वीकृत हुई थी। इसमें 10 किमी की वित्तीय स्वीकृति भी उसी समय मिल गई थी, लेकिन लंबे समय से सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटका है। कहा कि कांटे गांव से मेल्टी मंदिर मार्ग पर वर्ष 2015 में आठ किमी सड़क की निविदा लगाकर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो कि बेहद धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन
कहा कि अब तक सड़क कटिंग का कार्य भी पूर्ण नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वो आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश सिंह मेहता, शेर सिंह मेहता, दीवान सिंह, आनंद सिंह, नारायण सिंह, कुंडल सिंह, कल्याण सिंह, मुकेश सिंह, रमेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन