{"_id":"6446bbd0411bd5a2110d0b64","slug":"demand-for-daily-bus-pithoragarh-news-c-8-1-121211-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टनकपुर के लिए सुबह तीन से चार बजे के बीच चले बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टनकपुर के लिए सुबह तीन से चार बजे के बीच चले बस
Mon, 24 Apr 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से टनकपुर के लिए सुबह तीन से चार बजे के बीच बस सेवा शुरू करने की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि बस के जल्दी टनकपुर पहुंचने पर लोग बरेली से महानगरों के लिए संचालित रेल और विमान सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में सामाजिक कार्यकर्ता हर्षमोहन पंत और सीबी गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में बारहमासी सड़क को रात्रि में भी वाहनों के लिए खोल दिया गया है। ऐसे में अगर पिथौरागढ़ से सुबह तीन से चार बजे के बीच टनकपुर के लिए बस सेवा शुरू की जाए तो सीमांत के यात्री सुबह आठ से साढ़े आठ बजे तक टनकपुर पहुंच जाएंगे।
टनकपुर से सुबह 8:35 बजे और 9:45 बजे लखनऊ, बरेली, दिल्ली, बिहार, प्रयागराज के लिए रेल सेवाएं हैं। इसके अलावा बरेली से दिन में 12 बजे के बाद भारत के विभिन्न महानगरों के लिए विमान सेवाएं भी हैं जिस कारण यहां के लोग रेल और विमान सेवा का लाभ उठा पाएंगे। साथ ही वह महज 12 से 14 घंटे में ही विभिन्न नगरों और महानगरों तक पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में डाकघर स्थित रेलवे का पंजीकृत टिकट घर राष्ट्रीय अवकाश पर बंद रहता है। सैनिक बहुल जिला होने से कई बार आवाजाही करने वाले सैनिकों को टिकट लेने में परेशानी होती है। यदि सुबह टनकपुर के लिए बस सेवा शुरू हो तो पांच लाख की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी।