{"_id":"699b3b33447cd3d30e047a75","slug":"demand-for-action-against-those-who-attacked-the-director-of-education-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-138585-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शिक्षा निदेशक पर हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शिक्षा निदेशक पर हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग
Sun, 22 Feb 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि निदेशक नौडियाल पर देहरादून स्थित कार्यालय में हमले की घटना शर्मसार करने वाली है। एसोसिएशन ने पुलिस से आरोपी को पकड़ने और कठोर कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से शिक्षा विभाग के निदेशालय की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की भी अपील की है। मांग करने वालों में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, महामंत्री बीआर कोहली, संरक्षक एडवोकेट गिरीश प्रसाद, उपाध्यक्ष पुष्कर टम्टा, कोषाध्यक्ष प्रकाश मोहन, गोविंद राम आर्या, गौरव कुमार आदि शामिल हैं। संवाद
शिक्षा निदेशक पर हमले की घटना पर रोष जताया
पिथौरागढ़/अस्कोट। प्रयोगशाला सहायक संगठन ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर हुए हमले पवर रोष जताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा निदेशक पर हमला करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह घटना निंदनीय है। जिलाध्यक्ष पंकज पांडे ने कहा कि राज्य में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। शासन को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। इधर, अस्कोट में राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर हमला करने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशक पर हमला और निदेशालय में तोड़फोड़ की घटना शर्मनाक है। संवाद