फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Death By Drowning in nachani

रामगंगा में बहने से वृद्धा की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Death By Drowning in nachani
कौशल्या देवी (फाइल)। - फोटो : PITHORAGARH
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी के भैंसखाल गांव निवासी एक वृद्धा की रामगंगा में बहने से मौत हो गई। वृद्धा का शव घटनास्थल से एक किमी दूर बागेश्वर जिले के कैचुवा गांव की सीमा पर नदी किनारे बरामद हुआ। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भैंसखाल निवासी कुंदन राम ने बताया कि उनकी मां कौशल्या देवी (73) पत्नी तेज राम शनिवार को हरेले पर बहन रुकुमा देवी ग्राम कैचुवा जिला बागेश्वर के घर जा रही थी। हरड़िया के पास पैर फिसलने से वह रामगंगा में गिर गईं। घटना की सूचना पुलिस को कंट्रोल रूम में दी गई। इसके बाद नाचनी के थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ रेस्क्यू उपकरणों सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से वृद्धा की खोजबीन शुरू की। स्थानीय निवासी धनी राम ने बताया कि महिला का शव कैचुवा गांव को जाने वाले रास्ते के नीचे नदी में अटका हुआ है। इस पर कुंदन राम पुलिस टीम एवं अन्य ग्रामीणों के साथ ट्रॉली के माध्यम से मौके पर पहुंचे जहां उन्हें नदी किनारे शव अटका मिला। शव को मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। कुंदन राम ने शव की पहचान अपनी माता कौशल्या देवी के रूप में की। रेस्क्यू टीम में थानाध्यक्ष के अलावा ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed