फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Damaged security wall threat to students

क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार विद्यार्थियों के लिए बनी खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Damaged security wall threat to students
प्रावि तंता गांव की क्षतिग्रस्त दीवार। - फोटो : PITHORAGARH
तहसील मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर चौदास घाटी के प्राथमिक विद्यालय तंतागांव में तीन साल पूर्व बरसात में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की मरम्मत अब तक नहीं हुई है। क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार से विद्यार्थियों के गिरने का खतरा बना हुआ है। अभिभावकों का कहना है कि हल्की बारिश में बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता है।
विज्ञापन

स्कूल में सुरक्षा दीवार के साथ ही खेल मैदान तीन साल पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। स्कूल परिसर में दरारें पड़ी हैं। क्षतिग्रस्त मैदान और परिसर से बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है। अभिभावक बच्चों को विद्यालय भेजने से डर रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुष्कर दिगारी ने बताया कि विद्यालय में 14 बच्चे पढ़ते है। इस समस्या की जानकारी प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष राजवंती देवी ने कहा कि विद्यालय में कोई अनहोनी हो ना जाए, इसे देखते हुए तेज बारिश में अभिभावक बच्चों को विद्यालय नहीं भेजते हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मैदान क्षतिग्रस्त होने से बच्चे खेल भी नहीं पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और शिक्षा विभाग से सुरक्षा दीवार और खेल प्रांगण की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed