फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Customers will get special discount and free home delivery facility on purchase of furniture.

Pithoragarh News: फर्नीचर की खरीद पर ग्राहकों को मिलेगी विशेष छूट और निशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा

Sat, 04 Nov 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Nov 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Customers will get special discount and free home delivery facility on purchase of furniture.
पिथौरागढ़। दीपावली के लिए फर्नीचर कारोबारियों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। फर्नीचर की खरीद पर ग्राहकों के लिए उपहार के साथ ही विशेष छूट और निशुल्क डिलीवरी की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन

धनतेरस पर्व पर लोग बेड, सोफा, डाइनिंग टेबल की खरीदारी करते हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए अलग-अलग कंपनी के उत्पादों पर विभिन्न छूट का भी प्रावधान रखा गया है। ग्राहकों के लिए हर तरह की खरीद पर निश्चित उपहार रखा गया है।
विज्ञापन

इस बार बाजार में नए मॉडल के सोफा सेट, मार्बल डाइनिंग टेबल भी बाजार में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। घरेलू आटा चक्की भी गृहिणियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है ताकि ग्राहकों को उनकी पसंद का सामान लेने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्लीपवेल के गद्दे की खरीद पर बेड सीट और दो तकिए मुफ्त दिए जाएंगे। इसके अलावा 10 फीसदी छूट दी जाएगी। फर्नीचर पर विशेष छूट के साथ ही निशुल्क होम डिलीवरी की जाएगी। - कमल पुनेड़ा, कमल फर्नीचर।

--

सभी प्रकार के गद्दे, सोफे में विशेष छूट दी जाएगी। अलग-अलग उत्पाद पर ग्राहकों को अलग-अलग प्रकार की छूट का लाभ दिया जाएगा। - पंकज पांडे, शुभम फर्नीचर।
--
सोफा सेट की खरीद पर निश्चित उपहार ग्राहकों को दिए जाएंगे। सोफा कम बेड की खरीद पर निश्चित उपहार दिया जाएगा। घरेलू आटा चक्की 10 हजार मूल्य से उपलब्ध हैं। - रमेश चंद्र पुनेड़ा, मनोज फर्नीचर हाउस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed