{"_id":"5b9a9396867a557ec7517cea","slug":"one-arrested-with-leopard-skins-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में तेंदुए की खाल के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिथौरागढ़ में तेंदुए की खाल के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में तेंदुए की खाल के साथ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी और वन विभाग की टीम ने तेंदुए की खाल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पिथौरागढ़ कोतवाली में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सीओ शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि बुधवार शाम एसओजी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घाट के मीना बाजार के पास दिगतोली गांव निवासी केशव राम से तेंदुए की खाल बरामद की। वह इसे बेचने ले जा रहा था। आरोपी को हिरासत में लेकर पिथौरागढ़ कोतवाली लाया गया, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तेंदुए की खाल बरामद करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा, उपनिरीक्षक हेमचंद्र तिवारी, अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, राजकुमार, बलवंत वल्दिया और वन दरोगा गंगा सिंह धामी, वन रक्षक मनोज सिंह ज्याला शामिल थे। खाल बरामद करने वाली टीम को एसपी ने ढाई हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन