{"_id":"052a13d6502d81dd4549d58e36079b3f","slug":"grandmother-uncle-and-aunt-of-the-sickle-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी, चाचा और चाची पर दरांती से हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दादी, चाचा और चाची पर दरांती से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर, (चंपावत), उत्तराखंड
Updated Sun, 25 Jan 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने दादी, चाचा और चाची पर दरांती से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों घायलों को संयुक्त अस्पताल में भर्ती किया गया है। हमले के बाद से युवक फरार है। हालांकि अब तक परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
सैलानीगोठ निवासी अरुण चंद (25) पुत्र स्व. जय चंद ने रविवार सुबह गुस्से में आकर दरांती से अपनी 80 वर्षीया दादी सीता देवी पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने गए चाचा बलबीर चंद और चाची हीरा देवी पत्नी बलवीर चंद पर भी दरांती से हमला कर दिया। तीनों को गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन
पड़ोसियों की सूचना पर 108 से तीनों को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्साधिकारी डा. औरंगजेब ने बताया कि घायल बलवीर और उसकी पत्नी के सिर और हाथ में गहरे घेाव हैं। कोतवाल कमल राम आर्य ने बताया कि वारदात की सूचना तो हैं लेकिन पीड़ितों की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। उधर ग्रामीणों ने बताया कि युवक नशा करता है इस वजह से उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन