{"_id":"67cce5261d4154ba517246a7181a63c5","slug":"21-people-sick-from-eating-meat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में जंगली पक्षी का मांस खाने से 21 लोग बीमार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल में जंगली पक्षी का मांस खाने से 21 लोग बीमार
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के कैलाली जिले के सहसपुर गांव में शनिवार रात जंगली पक्षी का मांस खाने से गांव के 21 लोग बीमार हो गए। इनमें से तीन महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। उनको सेती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कैलाली के जिला प्रहरी कार्यालय के उपनिरीक्षक विक्रम चंद ने बताया कि शनिवार शाम सहसपुर गांव की रूपकली और लालमती गांव के पास के जंगल में घास लेने गई थी। वहां उनको जंगली पक्षी मिले। उन्होंने दो पक्षियों को मारा और घर ले आईं। एक पक्षी का वजन चार किलो से ज्यादा बताया जा रहा है। गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से दोनों पक्षियों का मांस खाने के लिए तैयार किया।
विज्ञापन
मांस खाते ही गांव की 10 महिलाएं और चार बच्चों समेत 21 लोग बीमार हो गए। सभी को उल्टियां आने लगी और बेहोशी के दौरे पड़ने लगे। गांव के लोगों ने ओमा देवी, शांति थापा और दिला देवी को सेती अस्पताल पहुंचाया। अन्य लोगों के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम गांव में पहुंच गई है। लोगों को यह मालूम नहीं है कि यह जंगली पक्षी क्या थे और इनका मांस खाना चाहिए था या नहीं।
विज्ञापन