{"_id":"5ebe76348ebc3e90795ffbf7","slug":"corona-8387-people-home-frontier-in-the-frontier6","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : सीमांत में 8387 लोग होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : सीमांत में 8387 लोग होम क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में होम क्वारंटीन पर रखे लोगों की संख्या 8387 पहुंच गई है। संस्थागत क्वारंटीन में 287 लोग रखे गए हैं। नगर क्षेत्र में पालिका प्रशासन की टीम होम क्वारंटीन पर रह रहे लोगों की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
मैदानी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में घर वापसी कर रहे हैं। संस्थागत क्वारंटीन पर रखने को प्रशासन ने पर्यटक आवास गृहों के साथ ही होटल भी अधिग्रहित किए हैं। होम क्वारंटीन के लिए लोगों को स्कूल, पंचायत घरों में रखा जा रहा है। प्रधानों को होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों के भोजन की व्यवस्था करने को कहा गया है। स्वास्थ, राजस्व विभाग की टीम लोगों की निगरानी कर रही है। कोरोना के नोडल अधिकारी एसीएमएओ डॉ. राजेश ढकरियाल ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है। (संवाद)
विज्ञापन