फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Contractual Staff In Pithauragarh

संविदा कर्मियों ने किया कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल और सीएमओ का घेराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Contractual Staff In Pithauragarh
पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में प्रदर्शन करते कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कोरोना काल में कार्यों के संपादन के बाद निकाले गए संविदा कर्मियों ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल और सीएमओ डॉ. एचसी पंत का वाहन रोककर घेराव किया। संविदा कर्मियों ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संविदा कर्मी कलक्ट्रेट स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सीएमओ कार्यालय जाकर उनका घेराव किया। उन्होंने शीघ्र नियुक्ति देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने विधायक प्रतिनिधि भूपेश पंत से मुलाकात कर सरकार तक समस्या पहुंचाने की मांग की। इस दौरान आक्रोशित संविदा कर्मी भाजपा कार्यालय गए। उन्होंने यहां कार्यक्रम से निकल रहे कैबिनेट मंत्री की गाड़ी रोककर घेराव किया और नियुक्ति व वेतन देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने उनको शीघ्र समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया लेकिन कर्मी कैबिनेट मंत्री से लिखित आश्वासन देने की मांग करते रहे। इस पर कैबिनेट मंत्री ने कर्मियों से एक-दो दिन का समय मांगा।

वहां दीपा मेहता, गीता कुमारी, ज्योति लोहिया, ऋतु, प्रियंका, रेनू सामंत, ज्योति धामी, हेमंत, बसंत सिंह, कमल सिंह, रेनू गिरी, हिमांशु, अमित, निर्मला, ज्योति, मनीषा लोहिया, मीना वल्दिया, पुष्पा बिष्ट, पूजा नेगी, प्रियंका, गीता पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed