फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress MLA Mayukh Mehar resigns from PCC post

कांग्रेस विधायक मयूख महर ने दिया पीसीसी पद से इस्तीफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA Mayukh Mehar resigns from PCC post
मयूख महर, पिथौरागढ़ विधायक। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने मंगलवार को पीसीसी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नए पीसीसी सदस्यों में जमीन स्तर पर कई सालों से कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। जिन कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मेहनत कर पार्टी को जिताने का कार्य किया आज उन्हें ही पीसीसी से वंचित रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई पीसीसी सूची में दूसरी विधानसभा के लोगों को पद दिया गया है जबकि उसी विधानसभा के उसी कार्यकर्ता को पद मिलना चाहिए था। विधायक ने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को पीसीसी में शामिल किया गया है जो वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को अपने बूथ तक से नहीं जिता पाए थे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पीसीसी की जिम्मेदारी देकर संगठन को कमजोर करने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

यह भी कहा कि उनके पास विधायक का पद है इसलिए पीसीसी की जिम्मेदारी अन्य कार्यकर्ताओं को मिलनी चाहिए। अन्य कार्यकर्ता को पीसीसी का पद मिलेगा तो संगठन और अधिक मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed