{"_id":"5b6c7df94f1c1bb35d8b8102","slug":"congress-bjp-quit-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस-भाजपा उत्तराखंड छोड़ो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस-भाजपा उत्तराखंड छोड़ो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते उक्रांद कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल ने कांग्रेस-भाजपा उत्तराखंड छोड़ो के नारे के साथ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पर धरना दिया। धरना-प्रदर्शन में पिथौरागढ़ के अलावा डीडीहाट और धारचूला से भी कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को उक्रांद कार्यकर्ताओं ने तिलढुकरी स्थित पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा के नेतृत्व में जुलूस निकाला। यह जुलूस कलक्ट्रेट पहुंचा। जहां पर कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर सभा की। वक्ताओं ने स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने, पंचेश्वर बांध का कार्य रोकने, पलायन रोकने के लिए सही कार्यनीति तैयार करने, आपदाग्रस्त लोगों को शीघ्र पुनर्वासित करने एवं मुआवजा देने, राज्य की लचर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार करने, राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण, पिथौरागढ़ में अधूरी पड़ी सीवर लाइन को पूरा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
इसके बाद एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को मांग पत्र भेजा गया। इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, एड.निर्मल चौधरी, महामंत्री मदन पोखरिया, जगत मेहता, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह, बीडी कोहली, दलीप धामी, गंगा धामी, पुष्कर धामी, राधिका शर्मा आदि थे।
विज्ञापन