फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Citizen felicitation of NDA topper Shivraj in Munsiyari

Pithoragarh News: एनडीए टॉपर शिवराज का मुनस्यारी में नागरिक अभिनंदन

Sat, 04 Nov 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Nov 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Citizen felicitation of NDA topper Shivraj in Munsiyari
एनडीए टॉपर 2023 शिवराज सिंह पछाई को सम्मानित करते जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। एनडीए टॉपर 2023 शिवराज सिंह पछाई का शुक्रवार को नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस दौरान शिवराज ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर सफलता के टिप्स दिए। इससे पूर्व शिवराज को उसके आवास टकाना दरकोट से छलिया नृत्य की थाप पर जुलूस के साथ स्वागत करते हुए आयोजन स्थल तक लाया गया।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नमजला में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचे शिवराज को मुनस्यारी के विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया। शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने प्रतीक चिह्न भेंट कर विद्यालय परिवार की ओर से शिवराज का स्वागत किया।
विज्ञापन

मल्ला जोहर विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मशक्तू, जोहार क्लब के अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया, जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने शिवराज को प्रतीक चिह्न और शाॅल भेंटकर उनका नागरिक अभिनंदन किया। वहां प्रधानाचार्य मनीषा मेहरा, जिपंस जगत मर्तोलिया, शिवराज माता-पिता धाना देवी और भगत सिंह पछाई, शिक्षिका हिमांशी मेहता, दरांती के ग्राम प्रधान लवराज कुमार, गोकर्ण सिंह मर्तोलिया, शंकर सिंह धर्मसक्तू, बीएस बरफाल, प्रह्लाद सिंह बरफाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed