फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   China near the border emphasis on removing the inner line

चीन सीमा के नजदीक से इनरलाइन हटाने पर जोर

Thu, 28 Jan 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Thu, 28 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन

 आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर एक बार फिर इनरलाइन चीन सीमा के पास से हटाने की मांग तेज हो गई है। लोगों ने पहले की तरह इनरलाइन जौलजीबी लाने में देरी नहीं करने की अपील केंद्र सरकार से की है।

विज्ञापन

इनरलाइन छियालेख होने से धारचूला ही क्या 65 किमी आगे तक बेरोकटोक जा सकते हैं। यही लोगों को अब खतरा लगने लगा है।
वर्ष 1998 से पहले इनरलाइन चीन सीमा से 115 किमी दूर जौलजीबी में थी। वर्ष 1998 में इनरलाइन को धारचूला से 65 किमी दूर चीन सीमा की ओर छियालेख शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

धारचूला से 30 किमी पहले जौलजीबी में बाहरी लोगों की चेकिंग होती थी। बाहरी लोगों को चीन सीमा में प्रवेश के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पास जारी किया जाता था, लेकिन अब कोई भी व्यक्ति चीन सीमा के बेहद करीब छियालेख तक बेरोकटोक जा सकता है। छियालेख से चीन सीमा लीपूपास की दूरी मात्र 20 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 हाल के वर्षों में चीन सीमा में कई बाहरी लोगों को पकड़ा जा चुका है, हालांकि उनके देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की पुष्टि नहीं हुई।
इनरलाइन छियालेख होने से धारचूला ही क्या धारचूला से 65 किमी दूर छियालेख तक पहुंचना आसान हो गया है। यह देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है।
जब इनरलाइन जौलजीबी से हटाकर छियालेख की गई थी, उस समय स्थानीय लोगों ने ही इनरलाइन को चीन सीमा के पास स्थापित करने की मांग की थी। उस समय लोगों को लगता था कि जौलजीबी में इनरलाइन होने से लोग धारचूला आने में कतराते हैं, इससे वहां का व्यापार प्रभावित हो रहा है।

अब सीमांत के लोगों की समझ में राष्ट्र और क्षेत्र सुरक्षा की यह बात आ रही है। लिहाजा सीमांत के लोग इनरलाइन को पहले की तरह जौलजीबी लाने की मांग उठा रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा का कहना है कि इनरलाइन अंतरराष्ट्रीय सीमा से दूर ही होनी चाहिए। इस दिशा में भारत सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed