{"_id":"6394c16a92ca6e14aa2a0264","slug":"check-water-from-drinking-water-supply-tanks-pithoragarh-news-hld484825528","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पेयजल आपूर्ति करने वाले टैंकों के पानी की जांच करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पेयजल आपूर्ति करने वाले टैंकों के पानी की जांच करें
पिथौरागढ़ में ठुलीगाड़ पेयजल योजना का निरीक्षण करती डीएम रीना जोशी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। डीएम ने शनिवार को ठुलीगाड़ पेयजल पंपिंग योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना से पानी के सैंपल जांच के लिए लेने और एसडीएम सदर को आईटीबीपी के एसटीपी टैंक की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को किस क्षेत्र में कितने पीलिया और टाइफाइड के रोगी आ रहे हैं इसका ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
टाइफाइड एवं पीलिया रोग फैलने और दूषित पेयजल की आपूर्ति की आशंका की शिकायत के बाद डीएम ने शनिवार को ठुलीगाड़ पेयजल पंपिंग योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान जल संस्थान एवं ऐंचोली सैंपलिंग यूनिट ने ठुलीगाड़ पेयजल पंपिंग योजना के डैम और टैंकों से पानी के सैंपल लिए।
विज्ञापन
डीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल की आपूर्ति करने वाले नगर के सभी पेयजल टैंकों से सैंपल जांच के लिए भेजने को कहा। इस दौरान डीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों से पंप और टैंकों की सफाई के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने इनकी नियमित सफाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अनुराग आर्य, सीएमओ डॉ.एचएस ह्यांकी, जल संस्थान के ईई हरीश जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।