फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Car fell into two hundred meter ditch, two friends died

Pithoragarh News: दो सौ मीटर खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत

Sun, 09 Feb 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Car fell into two hundred meter ditch, two friends died
थल (पिथौरागढ़)। थल-डीडीहाट सड़क पर सफेद घाटी में पंत्याली के पास सेंट्रो कार शनिवार देर शाम 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दाफिला गांव के दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पता दूसरे दिन तब चला जब बकरी चराने गए एक ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अंबी राम आर्या ने बताया कि दाफिला गांव के सुरेंद्र सिंह रावत (30) और सुनील सिंह बोरा (24) शनिवार देर शाम कार से घूमने निकले थे। देर रात तक उनके नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह 9:30 बजे बकरी चरा रहे व्यक्ति की नजर दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ी। उसने अपने परिचित को फोन कर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरण लेकर घटनास्थल पर पहुंची। हादसे की सूचना पर वहां दोनों ओर वाहनों और लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रस्सी के सहारे पुलिस और स्थानीय युवा गहरी खाई में उतरे, जहां सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र आनंद सिंह रावत और उससे करीब 200 मीटर दूर सुनील सिंह बोरा पुत्र खड़क सिंह बोरा मृत पड़े थे। दोनों के शवों को टीम ने रस्सी के सहारे खड़ी चढ़ाई से सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि सुरेंद्र सिंह रावत थल में शिव फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर कार्यरत था और उसका एक साल पहले ही विवाह हुआ था। सुनील सिंह बोरा पॉलीटेक्निक कॉलेज बांसबगड़ में द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ीनाग भेज दिया है।



दो युवाओं की मौत से दाफिला में मातम

थल (पिथौरागढ़)। कार दुर्घटना में दो युवकों की मौत से दाफिला गांव समेत पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। सुनील सिंह बोरा के परिजन गहरे सदमे में हैं। उसके पिता खड़क सिंह बोरा को शोक संवेदना देने के लिए लोगों का उनके घर पर तांता लगा रहा। उसकी मां पुष्पा देवी और बहन बबीता बार-बार गश खाकर बेहोश हो जा रही हैं। दाफिला गांव के ही सुरेंद्र सिंह रावत की मौत से पिता आनंद सिंह रावत और मां डिगरी देवी सदमे में हैं। बेटे के गम में वे बेहोशी की हालत में बिस्तर पर पड़े हैं। सुरेंद्र की पत्नी का भी रो रोकर बुरा हाल है। संवाद


बोल्डर की चपेट में आकर खाई में गिरे युवक की गई जान
धारचूला (पिथौरागढ़)। रांथी ग्राम सभा के धोला तोक निवासी दीपक सिंह (30) पुत्र बिशन सिंह की पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आकर 70 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई।
कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि दीपक सिंह शनिवार शाम 7:30 बजे ग्रिफ में दैनिक मजदूरी करने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आकर राथी और जुम्मा को अलग करने वाली कुलागाड़ की गहरी खाई में गिर गया। उसके परिजन केसर सिंह धामी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पवन धामी ने एसएसबी अधिकारियों और प्रशासन को उसके खाई में गिरने की सूचना दी।
कोतवाल शाह ने बताया कि घटना की सूचना पर शनिवार रात 11 बजे एसएसबी के एसआई योगेश कुमार, हेड कांस्टेबल आन सिंह, मनोज मेहरा, मोहित पांडे, शुभम, मनोज सिंह के साथ तीन किमी पैदल चलकर मौके पर पहुंचे। रात में ही दीपक सिंह को खाई से निकालकर धारचूला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। धामी ने बताया कि मृतक की दो नाबालिग बेटियां और एक बेटा है।







नेपाल में पहाड़ी से गिरकर प्रधानाचार्य ने दम तोड़ा
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के दार्चुला अपिहिमाल गांव पालिका छह में भवानी आधारभूत विद्यालय के प्रधानाचार्य दलवीर महरा (35) की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई।
महरा छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान, पहाड़ी रास्ते पर संतुलन बिगड़ने से वह 150 मीटर गहरी खाई में गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अपिहिमाल गांव पालिकाध्यक्ष भक्त सिंह ठेकरे ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं।





बैतडी में जेसीबी ऑपरेटर की लापरवाही से महिला घायल
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल स्थित बैतडी के दोगड़ाकेदार गांव पालिका दो घमाली में सड़क कार्य के दौरान जेसीबी ऑपरेटर की लापरवाही से भागीरथी कार्की के सिर पर पत्थर लग गया। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक बलराम पांडेय ने बताया कि भागीरथी के सिर पर गंभीर रूप चोट लगने से उन्हें बैतडी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर धनगढ़ी रेफर कर दिया गया है।





दार्चुला में टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के दार्चुला में एक टिप्पर मिट्टी पलटने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे इसका चालक गभीर रूप से घायल हो गया। जिला प्रहरी कार्यालय दार्चुला के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक कांतिराज जोशी ने बताया कि दार्चुला इंद्र धनु हटैराज कंस्ट्रक्शन का टिप्पर दल्खेत गोकुलेश्वर सड़क पर काम करने के दौरान 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसा नौगाड गांव पालिका के खारखोला नामक पर हुआ। इममें चालक देव बहादुर चंद निवासी बैतड़ी सुर्नया गांव पालिका घायल हो गया। गोकुलेश्वर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर उसे धनगढ़ी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed