{"_id":"59061d3f4f1c1bd73a441751","slug":"blow-the-effigy-of-communications-companies-in-madkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदकोट में संचार कंपनियों का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदकोट में संचार कंपनियों का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला,मदकोट/मुनस्यारी
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
मदकोट में संचार कंपनियों का पुतला फूंकते उपभोक्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संचार कंपनियों की मनमानी से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने रविवार को मदकोट में पुतला दहन किया और चेतावनी दी कि यदि संचार सेवाओं में सुधार नहीं लाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। संचार सेवाएं ठप होने से लोगों के कई जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
युवा नेता विक्रम सिंह दानू के नेतृत्व में एकत्रित उपभोक्ताओं ने कहा कि संचार सेवाएं पिछले एक हफ्ते से ठप है। इस कारण लोगों के आधारकार्ड नहीं बन पा रहे हैं और राशनकार्डों को आधार से लिंक करने का काम भी ठप पड़ा है। लोग सरकारी दुकानों से राशन लेने से वंचित रह गए हैं। युवाओं को आय और जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए भी भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कहा गया कि धारचूला और मुनस्यारी की संचार सेवाओं को सुधारने के लिए किसी भी स्तर पर कोई प्रयास अब तक नहीं किया गया। जनप्रतिनिधि भी इस मामले में चुप्पी साधे हैं। चेतावनी दी गई कि यदि तीन दिन के भीतर सेवा में सुधार नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन के समय मनोज कुमार, विनोद कुमार, कैलाश सिंह ज्येष्ठा, देवराम, प्रकाश सिंह ज्येष्ठा आदि लोग थे।
विज्ञापन