फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bird Flu: Control room set up at CVO office

बर्ड फ्लू : सीवीओ कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bird Flu: Control room set up at CVO office
बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए आयोजित बैठक लेते डीएम डॉ.विजय कुमार जोगदंडे। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बर्ड फ्लू की रोकथाम एवं बचाव के लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीवीओ कार्यालय पिथौरागढ़ में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। नियंत्रण कक्ष में 05964-225319 में चौबीस घंटे फोन उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी ने बताया कि सभी विकासखंड और मुख्यालय में रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। डीएम ने पशुपालन विभाग को बर्ड फ्लू की जागरूकता के लिए पोस्टर बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड स्तर पर जनप्रतिनिधियों की जागरूकता के लिए ब्लॉक स्तरीय पशु चिकित्साधिकारियों की बैठकें आयोजित करने को कहा। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. विनय भार्गव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आर के जोशी समेत पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

36 सीरम सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेजे
पिथौरागढ़। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.विद्यासागर कापड़ी ने बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए जिले से 36 सीरम सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए बरेली भेजे गए हैं। यह सभी सैंपल पॉल्ट्री फार्मों से लिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बर्ड फ्लू होने की स्थिति में आवश्यक दवाएं और अन्य सहायक सामग्रियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed