फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bati gayi teri barayat, ja ja ja didi ja Sauras

Pithoragarh News: बटी गै तेरी बरयात, जा जा जा दीदी जा सौरास

Tue, 29 Aug 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 29 Aug 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bati gayi teri barayat, ja ja ja didi ja Sauras
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में नम आंखों के साथ गौरा-महेश्वर को भावभीनी विदाई दी गई। इससे पूर्व महिलाओं ने खेलों का आयोजन किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से 23 अगस्त से आठूं महोत्सव का आयोजन किया गया। मंगलवार को पं. नीरज जोशी ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाओं ने विधिविधान के साथ पितरौटा स्थित कालछिन भूमिया मंदिर में गौरा-महेश्वर की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान महिलाओं ने नम आंखों से बटी गै तेरी बरयात, जा जा जा दीदी जा सौरास गीत गाया।
इस मौके पर जै हो कुमाऊं जै हो गढ़वाल गीत के रचनाकार जनार्दन उप्रेती, भीम राम एंड पार्टी छलिया दल को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतिथि पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, लीलावती वर्मा, रेखा जोशी, रेखा वर्मा, नीला वर्मा, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, जगदीश पुनेड़ा, गोविंद बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
आठूं महोत्सव का रंगारंग समापन
मुवानी। सांस्कृतिक मंच की ओर से आयोजित तीन दिनी आठूं महोत्सव का समापन झोड़ा, चांचरी, ठुलखेल, हिरन-चीतल के मंचन के साथ समापन हो गया। थल मल्लिकार्जुन स्कूल के बच्चों ने
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम दिखाए महाविद्यालय, प्रगति पब्लिक स्कूल, कन्या जूनियर हाईस्कूल, राइंका के छात्र-छात्राओं ने लोक-संस्कृति पर आधारित एक कार्यक्रम पेश किए। महिला दल ने झोड़ा, चांचरी, खेल लगाए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पंत, विशिष्ट अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. आकांक्षा लता रहीं। संचालन कृष्ण कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर सांस्कृतिक मंच के संयोजक रमेश बम, दीपक कार्की, संजय वर्मा, जगत मेहता, जीवन बोरा, संजय भट्ट, मेहर सिंह कठायत, सोबन सिंह कार्की समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
बाक्स
चीन सीमा पर व्यास ऋषि मेले की धूम
धारचूला। चीन सीमा पर स्थित व्यास घाटी में व्यास ऋषि मेले की धूम मची है। मंगलवार को विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष मदन सिंह नबियाल ने बताया कि आज प्रात: 10 बजे पांचों ग्राम पंचायतों की झांकी निकलेगी। इसके बाद दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। दोपहर में व्यास ऋषि दरचो चुम पूजा और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। संवाद

बाक्स
गणाई में रामलीला की तालीम शुरू
गणाईं गंगोली। रामलीला की पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें भगवत शरण वर्मा अध्यक्ष, जितेंद्र बोरा उपाध्यक्ष, ईश्वरी दत्त उपाध्याय सचिव, राजेंद्र उपाध्याय उपसचिव चुने गए। इसके अलावा कैलाश कोठारी व्यवस्थापक, कमलेश बोरा उप व्यवस्थापक, तारा लोहनी कोषाध्यक्ष बनाए गए। इस मौके पर रामलीला की तालीम शुरू कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed