{"_id":"6a9da2d404f70793480d8daf","slug":"balidani-shyam-singh-bisht-motor-road-in-poor-condition-vehicles-frequently-getting-stuck-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-144010-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बलिदानी श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग बदहाल, लगातार फंस रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बलिदानी श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग बदहाल, लगातार फंस रहे वाहन
Sun, 06 Sep 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के चौमेल क्षेत्र में बलिदानी श्याम सिंह बिष्ट के नाम पर बनी ढाई किमी लंबी सड़क बदहाल है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से बलिदानी श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग लोहाघाट ने गड्ढे भरने के नाम पर मिट्टी भर दी है इससे वाहन चालकों को और अधिक परेशानी हो रही है। सड़क पर कीचड़ होने से वाहन फंस जा रहे हैं। दुर्घटना होने की आशंका भी बनी हुई है। साथ ही राहगीरों को पैदल आवाजाही करने में दिक्कतों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व ग्राम प्रधान चामी प्रकाश महर ने बताया कई बार लोक निर्माण विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से सड़क पर डामरीकरण कराए जाने की मांग की गई पर किसी ने सुध नहीं ली। विभाग ने गड्ढे भरने के नाम पर मिट्टी भरकर लीपापोती कर दी। उन्होंने कहा एक ओर सरकार बलिदानी के सम्मान की बात करती है। वहीं बलिदानी के नाम से बनी सड़क का कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा। उन्होंने कहा यह बलिदानी का अपमान है। सिर्फ बलिदानी के नाम से बोर्ड लगाने से कुछ नहीं होता है। चेतावनी दी कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोग आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया कि शहीद श्याम सिंह बिष्ट मार्ग के सुधार कार्य के लिए एस्टीमेट तैयार कर शासन को प्रेषित कर दिया गया था, इसकी विभागीय वित्तीय समिति भी करा ली गई थी। सड़क को पीएमजीएसवाई फेज-चार के तहत प्रस्तावित कर दिया गया, इस कारण लोक निर्माण विभाग के स्तर से इस मार्ग को अलग से प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान नहीं की जा सकी। उन्होंने बताया कि मार्ग को गड्ढा मुक्त और सुचारू बनाए रखने के लिए हर सप्ताह नियमित रूप से आरबीएम फिलिंग का कार्य लगातार कराया जा रहा है।