फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Army took out tricolor march in Dharchula

Pithoragarh News: धारचूला में सेना ने निकाली तिरंगा यात्रा

Wed, 14 Aug 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 14 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Army took out tricolor march in Dharchula
धारचूला में तिरंगा यात्रा निकालते सेना के जवान। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़) । पंचशूल बिग्रेड के तहत कुमाऊं स्काउट की ओ से आजादी की पूर्व संध्या पर स्टेडियम से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान वातावरण भारत मां की जय के नारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्टेशन कमांडर कर्नल अनिल प्रसाद नौटियाल, कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन चंद्र शौर्य चक्र, सेना मेडल ने संयुक्त रूप से किया। सेना मैदान में यात्रा का समापन करते हुए मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिक, स्थानीय युवाओं ने भी यात्रा में प्रतिभाग किया। सेना की ओर से युवाओं को वीर जवानों की ओर से देश की रक्षा में दिए गए सर्वोच्च बलिदान के बारे में बताते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी गई। यहां ऑनरेरी कैप्टन पदम सिंह कुंवर सेना मेडल, भूपाल सिंह, कैप्टन राम सिंह धामी, धन सिंह धामी, गंगा सिंह, गगन सिंह, कल्याण सिंह समेत कई जवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

..............
अस्कोट, गणाई, मूनाकोट में निकाली तिरंगा यात्रा

क्रासर: लोगों से किया घर-घर तिरंगा फहराने का आह्वान

संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़/ मूनाकोट/अस्कोट/गणाईगंगोली। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पिथौरागढ़ मेडिकल काॅलेज में रैली निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता केदार जोशी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, युवा मोर्चा के रोहन बिष्ट, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अजय आर्या सहित सभी स्टॉफ कर्मी हाथों में झंडे लेकर रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी 55 वीं वाहिनी की ओर से कानड़ी गांव में स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों से हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जानकी चंद, प्रधानाचार्य विद्यासागर पंत, प्रधान पूजा चंद, भारती देवी, सावित्री चंद, लक्ष्मी, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, अस्कोट में विधायक विशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक चुफाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित तिरंगा यात्रा देशवासियों में जोश भर रही है। यहां ग्रामीण एकता मंच के तरुण पाल, सुशील पाल, मनोज लुंठी, नारायण दत्त पंत समेत कई लोग मौजूद रहे।
गणाई गंगोली में राजकीय बालिका इंटर कालेज और महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए। महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। यहां प्राचार्य प्रो. सिद्धेश्वर सिंह, डॉ. गणेश चंद, डॉ. नवीन चंद्र, डॉ. पूजा चंद, डॉ. अंकिता टम्टा, डॉ. मनोहर चंद्र जोशी, डॉ.कमलेश कुमार, प्रधानाचार्य सरस्वती आदि मौजूद रहे।

..............
बेड़ीनाग, गंगोलीहाट में निकाली तिरंगा यात्रा

बेड़ीनाग/गंगोलीहाट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेड़ीनाग की ओर से अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय गेट से जीआईसी मैदान तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. सिद्धार्थ पाटनी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ ही विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल रहे। इस दौरान जिला संघ प्रचारक गोविंद, नीरज, राहुल, दिवाकर, राहुल धारियाल, धीरज रौतेला, जीवन धानिक, इंदर धानिक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर गंगोलीहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लोनिवि विश्राम गृह में नगर मंडल अध्यक्ष रमेश बोरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। यहां मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा, मुख्य वक्ता जिला महामंत्री राकेश देवलाल, महामंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, राकेश पाठक, भगवती मेहरा, कृष्ण सिंह बोहरा, विमल रावल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

................
हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली

लोहाघाट (चंपावत) हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में नमामि गंगे और अर्थ गंगा परियोजना के तहत लोहाघाट नदी के तट पर तिरंगा फहराया। इस दौरान कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों ने लोहावती नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

बुधवार को प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। नमामि गंगे की नोडल डॉ. सुमन पांडेय के नेतृत्व में एनसीसी, एनएसएस, रोवर रेंजर और छात्र संघ ने ऋषेश्वर मंदिर के पास लोहावती नदी के तट पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर बाबा मोहनानंद, अनिल कुमार जोशी, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. कमलेश सक्टा, डॉ. वंदना चंद, डॉ. सुनील कुमार आदि रहे। राजकीय पाॅलीटेक्निक लोहाघाट में प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ के नेतृत्व में एनसीसी, एनएसएस के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। इधर कोलीढेक की महिलाओं ने भी लोहाघाट बाजार में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। संवाद
...............
एसएसबी ने निकाली हर घर तिरंगा रैली

बनबसा (चंपावत)। एसएसबी 57 वीं वाहिनी कर्मियों ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बूम, बनबसा और बनबसा धनुषपुल में स्कूली बच्चों के साथ रैली का आयोजन किया। उन्होंने रैली के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों में नागरिकों को हर घर तिरंगा फहराने को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन बूम के सहायक कमांडेंट कुलदीप कुमार, बनबसा के निरीक्षक सुशील कुमार और धनुषपुल के निरीक्षक कमलेश कुमार ने किया। रैली में ग्राम प्रधान भावना देवी, दीपक प्रकाश चंद के अलावा ग्रामीण और स्कूली बच्चों ने सहयोग किया। संवाद

,,,,,,,
नगर में पालिका समेत विभिन्न संगठनों ने निकाली तिरंगा यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी

टनकपुर(चंपावत)। क्षेत्र में पालिका और विभिन्न संगठनों ने तिरंगा रैली निकाली। इससे माहौल देशभक्ति मय बना रहा। बुधवार को गांधी मैदान में पालिका की ओर से पालिका प्रशासक आकाश जोशी और अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। नोडल अधिकारी इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक प्रोफेसर एचएल मंडोरिया रहे। इस दौरान जेई लक्ष्मण सिंह बोरा, वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, विनोद बिष्ट, अनुराधा, प्रिया बिष्ट, अंकित अग्रवाल, गिरीश वर्मा मौजूद आदि रहे।

बूम वन रेंज क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज सूखीढांग के छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। रैली स्कूल से ग्राम पंचायत श्याला के कांडा ग्रोथ सेंटर होकर ग्राम पंचायत जौल के बनकटिया सूखीढांग तक निकली। इस दौरान उप रेंजर रवींद्र लाल, प्रधानाचार्य सीपी सिंह, शिक्षक केडी भट्ट, भीम सिंह राणा, बीडीसी सदस्य दीपा जोशी समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। इधर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छीनीगोठ में तिरंगा यात्रा और नशामुक्त भारत अभियान रैली निकाली। संयोजक त्रिलोचन जोशी ने नशीले पदार्थों से दूरी बनाने का भी आह्वान किया। इस दौरान रेंजर रमेश चंद्र जोशी, प्रधानाध्यापक बेचन यादव, वन दरोगा चंद्रशेखर उप्रेती, चंद्रशेखर सकलानी, मनीषा गौतम,ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed